• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> बेटियों के स्वास्थ्य के लिए सेवा संकल्प फाउंडेशन की पहल, छात्राओं को निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन वितरण एवं मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता , >>> बेटियों के स्वास्थ्य के लिए सेवा संकल्प फाउंडेशन की पहल, छात्राओं को निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन वितरण एवं मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता , >>> बाल वीरता पुरस्कार के लिए 10 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन, साहस और वीरता का असाधारण परिचय देने वाले बच्चों को मिलेगा मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार , >>> चम्पावत के 38 गांव जल्द जुड़ेंगे मोटर मार्ग से, पीएमजीएसवाई स्टेज-4 को लेकर केंद्र स्तर पर अहम बैठक, दूरस्थ क्षेत्रों की सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार , >>> वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हम सभी की जिम्मेदारी ,

Friday, 02-October-2026

होम उत्तराखंड उत्तराखंड

एलएलबी प्रवेश परीक्षा से चार दिन पहले बदली प्रवेश प्रक्रिया, मेरिट से एडमिशन के फैसले पर अभ्यर्थियों की आपत्ति (Champawat News)

Posted by admin
2026-09-30 20:52:49
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

एलएलबी प्रवेश परीक्षा से चार दिन पहले बदली प्रवेश प्रक्रिया, मेरिट से एडमिशन के फैसले पर अभ्यर्थियों की आपत्ति


सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय ने 13 सितंबर को जारी किया था प्रवेश परीक्षा का नोटिफिकेशन, 28 सितंबर तक लिए आवेदन

चंपावत। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की एलएलबी प्रवेश प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस और नाराजगी सामने आई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि विश्वविद्यालय ने बिना किसी पूर्व सूचना के प्रवेश परीक्षा से महज चार दिन पहले प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए मेरिट के आधार पर प्रवेश देने का निर्णय लिया है।

अभ्यर्थियों के अनुसार, विश्वविद्यालय की ओर से 13 सितंबर को एलएलबी प्रवेश परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया गया था। आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितंबर निर्धारित की गई थी, जबकि 4 अक्टूबर को प्रवेश परीक्षा आयोजित होनी थी। इसी अधिसूचना के आधार पर हजारों छात्र-छात्राओं ने एलएलबी में प्रवेश के लिए आवेदन किया और परीक्षा की तैयारी शुरू की।

अब प्रवेश परीक्षा से ठीक चार दिन पहले नया नोटिफिकेशन जारी कर लिखित परीक्षा के स्थान पर स्नातक अथवा कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट से प्रवेश दिए जाने की व्यवस्था किए जाने से अभ्यर्थियों के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं।

अभ्यर्थियों का कहना है कि जब आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी और परीक्षा की तारीख पहले से घोषित थी, तब बिना किसी पूर्व सूचना के प्रवेश का आधार बदलना पहले से आवेदन कर चुके विद्यार्थियों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। उनका कहना है कि यदि मेरिट आधारित प्रवेश व्यवस्था शुरुआत में ही घोषित की जाती तो अभ्यर्थी उसी आधार पर अपने प्रवेश को लेकर निर्णय लेते।

अभ्यर्थियों ने मांग की है कि मूल अधिसूचना के अनुसार 4 अक्टूबर को लिखित प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाए। यदि प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव किया गया है तो विश्वविद्यालय की ओर से इसके कारणों की स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक की जाए और पहले से आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाए।

मामले को लेकर आवेदक आदित्य वर्धन सिंह बिष्ट ने उच्च शिक्षा विभाग के समक्ष शिकायत भी भेजी है। शिकायत में प्रवेश प्रक्रिया में अचानक किए गए बदलाव की समीक्षा करने तथा अभ्यर्थियों के हित में उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि उनकी मांग किसी विशेष वर्ग या अभ्यर्थी के खिलाफ नहीं है। वे केवल प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता, पूर्व सूचना और सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर दिए जाने की मांग कर रहे हैं।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    बेटियों के स्वास्थ्य के लिए सेवा संकल्प फाउंडेशन की पहल, छात्राओं को निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन वितरण एवं मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता

    बेटियों के स्वास्थ्य के लिए सेवा संकल्प फाउंडेशन की पहल, छात्राओं को निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन वितरण एवं मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता

    बाल वीरता पुरस्कार के लिए 10 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन, साहस और वीरता का असाधारण परिचय देने वाले बच्चों को मिलेगा मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार

    चम्पावत के 38 गांव जल्द जुड़ेंगे मोटर मार्ग से, पीएमजीएसवाई स्टेज-4 को लेकर केंद्र स्तर पर अहम बैठक, दूरस्थ क्षेत्रों की सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार

    वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हम सभी की जिम्मेदारी

    लोहाघाट की डॉ. सुमन पांडे ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम।

    वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान व देखभाल हम सभी का प्राथमिक दायित्व: उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति आयोग

    आगामी 4 तारीख को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

    लोहाघाट की भागीरथी फर्त्याल: जुनून से पार्लर तक का प्रेरणादायक सफर

    शासकीय एवं अर्धशासकीय भवनों में सुबह 8 बजे होगा ध्वजारोहण, गांधी चौक पर 9 बजे महात्मा गांधी की प्रतिमा पर होगा माल्यार्पण

    दूरस्थ बकोड़ा क्षेत्र के लिये शीघ्र मिलेगी सड़क सुविधा , सड़क कनेक्टिविटी से विकास को मिलेगी नई रफ्तार, मंच से बकोड़ा तक 22 किमी से अधिक मोटर मार्ग के लिए 18.03 करोड़ रूपये का प्रस्ताव अंतिम चरण में, मोस्टा, बकोड़ा, ग्वाली व अकेड़ी के ग्रामीण होंगे लाभान्वित

    सेवा संकल्प अभियान: ग्राम पंचायत बाँकू में उद्यान विभाग ने आयोजित किया कृषक जागरूकता एवं बीज वितरण कार्यक्रम, 40 किसान हुए लाभान्वित।

    गंगोलीहाट में पैक्स सचिवों और कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल शुरू, कामकाज ठप।

    गुमशुदा व्यक्ति को टनकपुर पुलिस ने जंगल से सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया

    सेवा संकल्प अभियान के तहत बेरीनाग में प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, चित्रकला, भाषण और विज्ञान प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

    पल्सों विद्यालय के उच्चीकरण से क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की राह आसान।

    सोनिया आर्या को हिंदी हितैषी सम्मान, हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्था ने किया सम्मानित।

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण समाज की मजबूत बुनियाद : डीएम मनीष कुमार

    सीमा सुरक्षा को लेकर युवाओं से किया संवाद, सीमा जागरण मंच के कार्यक्रम में युवाओं से सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in