🔊
पूर्णागिरि धाम में दर्शन के दौरान युवती बेहोश, पुलिस व स्वास्थ्य टीम ने बचाया जीवन
टनकपुर/चंपावत | 7 जून 2025
पूर्णागिरि धाम के मुख्य मंदिर में दर्शन के दौरान एक 19 वर्षीय युवती बेहोश होकर गिर गई। घटना की सूचना सुबह 06:10 बजे थाना काली मंदिर को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक डूंगर सिंह अधिकारी अपनी टीम के साथ तत्काल मौके के लिए रवाना हुए।
मुख्य मंदिर में पहुंचने पर युवती को स्ट्रेचर की सहायता से काली मंदिर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसे प्राथमिक उपचार (First Aid) दिया गया। लगभग 07:00 बजे युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद युवती को होश आ गया और उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
युवती की पहचान नेहा पुत्री श्री गोविंद माली, उम्र 19 वर्ष, निवासी नवाबगंज, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। उपचार के बाद उनके परिजन विनोद कुमार के साथ नेहा को घर के लिए रवाना किया गया। रवाना होने का समय 06:15 बजे दर्ज किया गया।
पूर्णागिरि पुलिस की तत्परता और स्वास्थ्य विभाग की त्वरित सहायता से एक बड़ी अनहोनी टल गई।