• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू। , >>> 2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश , >>> विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा , >>> UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू , >>> लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार ,

Monday, 28-September-2026

होम उत्तराखंड उत्तराखंड

Uttarakhand: बड़ा फैसला...स्कूलों में हफ्ते में एक बार स्थानीय बोली-भाषा में होंगी भाषण-निबंध प्रतियोगिताएं (Champawat News)

Posted by admin
2025-06-10 10:21:49
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

Uttarakhand: बड़ा फैसला...स्कूलों में हफ्ते में एक बार स्थानीय बोली-भाषा में होंगी भाषण-निबंध प्रतियोगिताएं


देहरादून, 10 जून 2025

उत्तराखंड की भाषाओं व साहित्य को मिलेगा नया आयाम, सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं

उत्तराखंड की समृद्ध लोकभाषाओं और साहित्य को संरक्षित और प्रोत्साहित करने की दिशा में राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड भाषा संस्थान की सचिवालय में आयोजित साधारण सभा एवं प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक में इन फैसलों की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों में सप्ताह में एक दिन स्थानीय बोली-भाषा में भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, ताकि नई पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ी रहे। साथ ही उत्तराखंड साहित्य भूषण पुरस्कार की राशि बढ़ाकर 5.51 लाख रुपये कर दी गई है, जबकि दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान की राशि पांच लाख रुपये तय की गई है।

डिजिटल युग में लोक साहित्य का संरक्षण

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड की लोकभाषाओं, लोक कथाओं और लोकगीतों को डिजिटल स्वरूप में संरक्षित करने के लिए ई-लाइब्रेरी बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही इन विषयों पर ऑडियो-विजुअल डॉक्युमेंट्री भी तैयार की जाएंगी। राज्य में उत्तराखंड भाषा एवं साहित्य महोत्सव का बड़े स्तर पर आयोजन होगा, जिसमें देशभर के साहित्यकारों को आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही, राज्य की लोकभाषाओं का एक भाषाई मानचित्र भी तैयार किया जाएगा।

'बुक' का चलन बढ़ाने की अपील

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे भेंट स्वरूप बुके के स्थान पर 'बुक' (पुस्तक) देने की परंपरा अपनाएं। उन्होंने कहा कि इससे न केवल ज्ञान का प्रचार होगा बल्कि पुस्तकों के प्रति आकर्षण भी बढ़ेगा।

युवा रचनाकारों के लिए प्रतियोगिता

'युवा कलमकार प्रतियोगिता' आयोजित की जाएगी, जिसमें 18–24 और 25–35 आयु वर्ग के युवा रचनाकारों को शामिल किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को हिंदी साहित्य की ओर प्रोत्साहित करना है।

सचल पुस्तकालय और वीडियो सीरीज

राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों तक सचल पुस्तकालयों की व्यवस्था की जाएगी और बड़े प्रकाशकों के सहयोग से पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। स्थानीय बोलियों में छोटे-छोटे वीडियो बनाकर बच्चों में भाषाई रुचि बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

‘बाकणा’ पंडवाणी गायन का अभिलेखीकरण

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जौनसार बावर क्षेत्र के पारंपरिक ‘पंडवाणी गायन बाकणा’ का अभिलेखीकरण किया जाएगा, जिससे यह धरोहर आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित रह सके।

दो साहित्य ग्राम की स्थापना

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि उत्तराखंड में प्राकृतिक वातावरण के बीच दो साहित्य ग्राम बनाए जाएंगे। इन ग्रामों में साहित्यकारों के लिए सृजन, संवाद, गोष्ठियों व शोध कार्यों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

बैठक में भाषा मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव वी.षणमुगम, निदेशक भाषा संस्थान स्वाति भदौरिया सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और शिक्षाविद उपस्थित रहे।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू।

    2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा

    UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

    लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार

    राजकीय महाविद्यालय बेरीनाग में छात्रसंघ चुनाव: पांचों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन, मनीष रौतेला बने अध्यक्ष

    शिक्षकों की कमी से देवीनगर पॉलीटेक्निक में पढ़ाई प्रभावित, सप्ताह में सिर्फ 3 दिन बुलाए जा रहे छात्र

    डायट प्रवक्ता दीपक सोराड़ी को मिली पीएचडी की उपाधि, शिक्षाशास्त्र में किया शोध

    लोहाघाट में सजेगा जिले की सांस्कृतिक प्रतिभाओं का मंच, 7 और 8 अक्टूबर को होगी जनपद स्तरीय संस्कृति स्पर्धा

    चम्पावत में बारिश के बीच पुलिस और फायर टीम ने संभाला मोर्चा, कई जगह गिरे पेड़ हटाकर यातायात कराया सुचारु

    सेवा संकल्प अभियान से गांव-गांव पहुंचा उद्यान विभाग, 127 किसानों को मिले निःशुल्क सब्जी बीज, नोमाना, चामी समेत विभिन्न गांवों में किसानों को बांटे गए बीज किट, आधुनिक औद्यानिकी की दी जानकारी

    4 अक्टूबर को बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

    चम्पावत में भारी बारिश से प्रशासन अलर्ट, मुख्य मार्ग खुले; 3 ग्रामीण सड़कें बाधित

    डॉ. सोनाली मंडल बनीं जिला चिकित्सालय की नई चिकित्सा अधीक्षक।

    पितृपक्ष में श्रद्धा के साथ करें तर्पण, पिंडदान और पंचबली, आचार्य प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने बताए श्राद्ध कर्म के नियम, सात्विक आहार और परंपराओं का महत्व।

    भारी बारिश के बीच प्रशासन की मुस्तैदी से जिले की सड़कों पर यातायात रहा सुचारु।

    वरिष्ठ व्यापारी दिनेश चंद्र सग्टा पंचतत्व में विलीन, ऋषेश्वर मोक्ष धाम में हुआ अंतिम संस्कार, व्यापारियों सहित नगरवासियों ने नम आंखों से दी विदाई।

    भास्कर मुरारी भारी मतों से जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

    स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें युवा, नशे से बनाएं दूरी, महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में माई हेल्थ, माई प्राइड के तहत स्वास्थ्य शिविर, छात्राओं की हुई हेल्थ स्क्रीनिंग

    अमोड़ी-छतकोट मार्ग पर पेड़ और मलबा गिरने से यातायात बाधित, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in