• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> गंगोलीहाट में मोदी मिशन नशामुक्त अभियान को मिल रहा समर्थन, सभी मंडलों में अभियान चलाने का दावा , >>> सावन उत्सव में गीता धामी ने महिलाओं से किया संवाद, बोलीं-पहाड़ की नारी संघर्ष की मिसाल, आर्थिक मजबूती से बदलेगा परिवार का भविष्य। , >>> मां अखिलतारिणी मंदिर की कार्यकारिणी पर फिर जताया भरोसा , >>> चम्पावत में गीता धामी की बढ़ती सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल, महिलाओं से जुड़ा मजबूत जनसंपर्क। , >>> जनता मिलन में पहुंचे 100 फरियादी, 13 के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश। ,

Monday, 10-August-2026

होम उत्तराखंड टनकपुर

टनकपुर - रेलवे स्टेशन पर अचेत मिला युवक हुई मौत, जेब से मिला नोटरी शपथ पत्र, बीमारी और मानसिक तनाव का किया था ज़िक्र (Champawat News)

Posted by admin
2025-06-12 07:00:19
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

टनकपुर - रेलवे स्टेशन पर अचेत मिला युवक हुई मौत, जेब से मिला नोटरी शपथ पत्र, बीमारी और मानसिक तनाव का किया था ज़िक्र


चंपावत।
रेलवे स्टेशन के यात्री शेड पर बुधवार सुबह एक युवक अचेत अवस्था में मिला, जिसे जीआरपी ने 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से उप जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से एक नोटरी शपथ पत्र मिला, जिसमें उसने बीमारी, मानसिक तनाव और मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराने की बात लिखी थी।

घटना सुबह 9:50 बजे की है, जब जीआरपी के एएसआई खजान सिंह बिष्ट को सूचना मिली कि एक युवक स्टेशन के यात्री शेड पर अचेत पड़ा है। युवक के बाएं आंख और मुंह से खून निकल रहा था।

अस्पताल में डॉक्टर आफताब ने उसे मृत घोषित किया। मृतक की पहचान मोहित जौहरी (निवासी वार्ड संख्या 2, मोहल्ला कायस्थान, पूरनपुर, जिला पीलीभीत, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।

युवक की जेब से आधार कार्ड के साथ 6 मई को तैयार किया गया एक नोटरी शपथ पत्र मिला। इस पत्र में लिखा था कि वह ब्लड प्रेशर की दवाई से हुए रिएक्शन, कर्ज और लगातार बिगड़ते स्वास्थ्य से मानसिक रूप से परेशान है। उसने यह भी लिखा कि यदि उसकी मृत्यु हो जाए तो किसी को परेशान न किया जाए।

परिजनों ने की शिनाख्त
जीआरपी द्वारा दी गई सूचना पर पूरनपुर से मृतक की मौसी ज्योति पहुंचीं, जिन्होंने शव की शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि मोहित अविवाहित था और बिजली के कार्य से जुड़ा हुआ था। उसकी मां नीलम बरेली में रहती हैं और बहन प्रिया की शादी हो चुकी है। मोहित अकेले ही पूरनपुर में रह रहा था।

जीआरपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शपथ पत्र और अन्य दस्तावेजों को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।

पुलिस जांच जारी
हालांकि नोटरी पत्र में मानसिक तनाव व बीमारी के कारण मौत की बात लिखी गई है, लेकिन जीआरपी सभी पहलुओं से जांच कर रही है कि मौत का कारण आकस्मिक है या किसी अन्य परिस्थिति से जुड़ा हुआ।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    गंगोलीहाट में मोदी मिशन नशामुक्त अभियान को मिल रहा समर्थन, सभी मंडलों में अभियान चलाने का दावा

    सावन उत्सव में गीता धामी ने महिलाओं से किया संवाद, बोलीं-पहाड़ की नारी संघर्ष की मिसाल, आर्थिक मजबूती से बदलेगा परिवार का भविष्य।

    मां अखिलतारिणी मंदिर की कार्यकारिणी पर फिर जताया भरोसा

    चम्पावत में गीता धामी की बढ़ती सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल, महिलाओं से जुड़ा मजबूत जनसंपर्क।

    जनता मिलन में पहुंचे 100 फरियादी, 13 के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

    SIR-2026 पर सियासी दलों की बैठक, मतदाता सूची को लेकर प्रशासन ने मांगा सहयोग।

    लधौनधुरा शिव मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव, जलाभिषेक के बाद विशाल भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब।

    चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रीठा साहिब क्षेत्र में 02 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट

    मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में बड़ी पहल, चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति।

    विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के सफल सम्पादन हेतु राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग आयोजित हुई बैठक।

    चामी-चौमेल में अषाढ़ी मेले की तैयारियां तेज, 24 अगस्त से होगा शुभारंभ

    गंगोलीहाट में NCC कैडेट्स ने रोपे पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    करोड़ों खर्च के बाद भी गौड़ी पावर हाउस बंद, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in