🔊
टनकपुर : युवती की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर भेजे अश्लील संदेश, मुकदमा दर्ज
टनकपुर (चंपावत)। इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर युवती की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर अश्लील संदेश भेजे जाने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि नगर क्षेत्र निवासी एक युवती ने तहरीर देकर बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर उसकी फर्जी आईडी बनाकर उसके फोटो एडिट कर आपत्तिजनक तरीके से पोस्ट किए और उससे जुड़े लोगों को अश्लील संदेश भेजे।
पीड़िता का कहना है कि इससे उसकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल पुलिस ने आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।