• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> चम्पावत बाजार में नजर आने लगा सर्दियों का खास फल अमरफल, जापानी फल के स्वाद के लोग हो रहे दीवाने , >>> शिवमहापुराण से भक्तिमय हुआ खितौली कालसिन मंदिर। , >>> लोहाघाट डिपो को मिले नए सहायक महाप्रबंधक, दीपक सिंह ने संभाला कार्यभार बंद पड़ी बसें चालू कराना और वर्कशॉप सुधारना पहली प्राथमिकता , >>> जब टूटी जिप्सी और उधार की कुर्सियों से शुरू हुआ था चम्पावत जिले का सफर , >>> चम्पावत में D.El.Ed प्रवेश परीक्षा को लेकर धारा-163 लागू, तीनों परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा ,

Saturday, 14-November-2026

होम उत्तराखंड पिथौरागढ़

गंगोलीहाट क्षेत्र की उपेक्षा से ग्रामीणों में आक्रोश, एक दिसंबर से रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी (Champawat News)

Posted by admin
2026-11-12 20:59:44
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

गंगोलीहाट क्षेत्र की उपेक्षा से ग्रामीणों में आक्रोश, एक दिसंबर से रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी


गंगोलीहाट।गंगोलीहाट क्षेत्र की लगभग 15 हजार की आबादी वर्षों से लंबित जनहित की समस्याओं और विकास कार्यों के धरातल पर न उतरने से आक्रोशित है। क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, खेल और बैंकिंग जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आगामी 1 दिसंबर 2026 से शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जिला पंचायत संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं गणाई के जिला पंचायत सदस्य पंकज सिंह बोरा के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने उपजिलाधिकारी गंगोलीहाट के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक ज्ञापन प्रेषित कर धरना-प्रदर्शन की लिखित अनुमति मांगी है।मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि आजादी के इतने दशकों बाद भी क्षेत्र की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करने को विवश है। कई विकास कार्यों की घोषणाएं होने और प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बावजूद आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं। बार-बार आश्वासन मिलने से निराश क्षेत्रवासियों ने अब 'रोड नहीं तो वोट नहीं' और 'अब आश्वासन नहीं, धरातल पर विकास चाहिए' के मुख्य नारे के साथ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि वर्ष 2015 में स्वीकृत राम मंदिर क्षेत्र के एलोपैथिक चिकित्सालय का निर्माण तत्काल शुरू कराया जाए। इसके साथ ही बौराणी क्षेत्र में युवाओं के लिए मिनी स्टेडियम का निर्माण, ग्वाल कुनबे क्षेत्र की लंबित सड़क की कटिंग व डामरीकरण, तथा स्यूती राम मंदिर रोड के शेष डामरीकरण व मरम्मत कार्य के साथ नौसिया गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने की मांग प्रमुखता से उठाई गई है।इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में पेयजल संकट के स्थायी समाधान के लिए राम मंदिर क्षेत्र में सोलर पंपिंग पेयजल योजना लागू करने तथा चाक, बॉस और ग्वासीकोट पंपिंग पेयजल योजनाओं को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई है। वहीं, 15 हजार की आबादी के लिए मात्र एक बैंक शाखा होने से बुजुर्गों, किसानों व व्यापारियों को हो रही परेशानी को देखते हुए बौराणी क्षेत्र में एक अतिरिक्त राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा खोलने की भी मांग रखी गई है। ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि शासन-प्रशासन द्वारा समयबद्ध कार्रवाई करते हुए बजट जारी नहीं किया गया और निर्माण कार्य शुरू नहीं हुए, तो 1 दिसंबर से क्षेत्र की जनता लोकतांत्रिक तरीके से अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम पंचायत चाक, सुकना, गोदरगड़ा, ग्वाल और बौराणी सहित विभिन्न ग्राम व क्षेत्र पंचायतों के जनप्रतिनिधि शामिल रहे।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    चम्पावत बाजार में नजर आने लगा सर्दियों का खास फल अमरफल, जापानी फल के स्वाद के लोग हो रहे दीवाने

    शिवमहापुराण से भक्तिमय हुआ खितौली कालसिन मंदिर।

    लोहाघाट डिपो को मिले नए सहायक महाप्रबंधक, दीपक सिंह ने संभाला कार्यभार बंद पड़ी बसें चालू कराना और वर्कशॉप सुधारना पहली प्राथमिकता

    जब टूटी जिप्सी और उधार की कुर्सियों से शुरू हुआ था चम्पावत जिले का सफर

    चम्पावत में D.El.Ed प्रवेश परीक्षा को लेकर धारा-163 लागू, तीनों परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा

    घास से बनी झाड़ुओं और पहाड़ी दलहनी फसलों की DM ने की सराहना, किसानों ने उठाई खेतों में घेरबाड़ की मांग

    चम्पावत में ग्रामीण संपर्क मार्गों के लिए 6.14 करोड़ रुपये स्वीकृत, गांवों में आवागमन होगा आसान

    ठांटा के दूधाधारी भगवती मेला स्थल को मिलेगी नई पहचान, सौंदर्यीकरण के लिए 97.10 लाख रुपये स्वीकृत

    लोहाघाट में दो दुकानों में हुई चोरी का खुलासा, 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार; ₹12 हजार नकद और बर्तन बरामद

    NDPS मामलों पर SP रेखा यादव सख्त, लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश!

    डायल 112 पर भाई की हत्या की झूठी सूचना देने वाला आरोपी गिरफ्तार, जांच में खुली पोल

    गंगोलीहाट महाविद्यालय में 23वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी

    SP रेखा यादव ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी, पुलिस जवानों की फिटनेस और अनुशासन का किया निरीक्षण

    जनगणना 2027: चम्पावत में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, घर बैठे भर सकेंगे परिवार का विवरण

    कालसिंन मंदिर में शिवपुराण कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ

    गंगोलीहाट महाविद्यालय में 22वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी, पूर्व विधायक समेत कई लोगों ने दिया समर्थन

    चम्पावत में SAANS अभियान का शुभारंभ, बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जागरूकता मुहिम

    टनकपुर में 16 से 20 नवंबर तक भारतीय वायु सेना का जागरूकता अभियान, स्कूल-कॉलेजों में पहुंचेंगी चयन केंद्र की टीमें

    वसुधूरा से सेला तक बनेगा संपर्क मार्ग, शासन ने 25 लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी

    पचनई के भगवती मेला स्थल का होगा सौंदर्यीकरण, मुख्यमंत्री ने दी 30 लाख रुपये की स्वीकृति


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in