🔊
गंगोलीहाट महाविद्यालय में 23वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी
गंगोलीहाट महाविद्यालय में 23वें दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना, मांगों पर अड़े छात्र
छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु सिंह जरमाल के नेतृत्व में चल रहा आंदोलन, समस्याओं के समाधान तक धरना जारी रखने का ऐलान
गंगोलीहाट। शहीद पवन सिंह सुगड़ा राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट में विभिन्न मांगों को लेकर छात्र-छात्राओं का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन 23वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु सिंह जरमाल के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।
धरना दे रहे छात्रों का कहना है कि महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से अपनी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने की अपील की है।
छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु सिंह जरमाल ने कहा कि छात्र-छात्राओं के हितों को ध्यान में रखते हुए आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखा जाएगा। प्रशासन की ओर से मांगों पर ठोस पहल होने तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा।