• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू। , >>> 2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश , >>> विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा , >>> UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू , >>> लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार ,

Monday, 28-September-2026

होम उत्तराखंड उत्तराखंड

2022 में चुनाव लड़ना मेरी सबसे बड़ी सियासी चूक थी,हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री ने किया 2027 में चुनाव न लड़ने का ऐलान (Champawat News)

Posted by admin
2025-06-17 13:59:00
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

2022 में चुनाव लड़ना मेरी सबसे बड़ी सियासी चूक थी,हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री ने किया 2027 में चुनाव न लड़ने का ऐलान


देहरादून/हल्द्वानी।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने 2027 के विधानसभा चुनावों में भाग न लेने का ऐलान कर सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। अमर उजाला से विशेष बातचीत में उन्होंने 2022 के चुनाव लड़ने को अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल बताया।

हरीश रावत ने कहा, 2022 में चुनाव लड़ना मेरे जीवन की सबसे बड़ी सियासी चूक थी। यह जानते हुए भी कि मैं हार जाऊंगा, मुझे लालकुआं से नामांकन नहीं करना चाहिए था। अगर उस समय मैं चुनाव न लड़ता तो कांग्रेस सत्ता में आ सकती थी।

हालांकि चुनाव न लड़ने की घोषणा के बावजूद रावत कुमाऊं में लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि वह वॉटर टेस्टिंग कर रहे हैं, यानी प्रदेश की राजनीतिक नब्ज टटोल रहे हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस को एक आक्रामक रणनीति की जरूरत है, और इसके लिए सिर्फ 50 तेज-तर्रार और प्रखर वक्ताओं की टीम काफी है।

भाजपा पर साधा निशाना
रावत ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, यह सरकार झूठ, लूट और फूट पर आधारित है। उत्तराखंड की जनता इसे 2027 में सबक सिखाएगी। उन्होंने डेमोग्राफी के मुद्दे पर भी भाजपा को घेरा और कहा कि 2014 से 2017 तक सबसे कम बाहरी लोग राज्य में आए। डेमोग्राफी में बदलाव के लिए भाजपा जिम्मेदार है।

मैंने गोल्ज्यू से न्याय मांगा
मुस्लिम विश्वविद्यालय के मुद्दे को लेकर भाजपा द्वारा फैलाए गए भ्रम पर हरीश रावत ने दो टूक कहा कि यदि कोई इस बात का प्रमाण दे दे कि उन्होंने मुस्लिम यूनिवर्सिटी की घोषणा की थी, तो वे अपनी जमीन तक देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, अब मैंने यह बात गोल्ज्यू की शरण में रख दी है, वही न्याय करेंगे।

कांग्रेस के पास है नेतृत्व
रावत ने कांग्रेस के अंदर नेतृत्व की कोई कमी नहीं बताई। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, भुवन कापड़ी, सुमित हृदयेश, प्रकाश जोशी और उमा रावत जैसे नेताओं को भविष्य की उम्मीद बताया।

यादगार फैसला: आपदा राहत में आत्मनिर्भरता
अपने कार्यकाल का सबसे यादगार फैसला बताते हुए रावत ने कहा कि केदारनाथ आपदा के बाद उन्होंने स्थानीय लोगों को आत्म-मूल्यांकन का अधिकार दिया और उसके आधार पर मुआवजा तय किया, जो देश में अपनी तरह का पहला निर्णय था।

राजनीति से हटेंगे नहीं
हालांकि उन्होंने चुनाव न लड़ने की बात कही है, लेकिन राजनीति से हटने से इनकार किया। उनका कहना है कि वे संगठन को मज़बूती देने और कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए पूरी ताकत से जुटे रहेंगे।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू।

    2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा

    UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

    लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार

    राजकीय महाविद्यालय बेरीनाग में छात्रसंघ चुनाव: पांचों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन, मनीष रौतेला बने अध्यक्ष

    शिक्षकों की कमी से देवीनगर पॉलीटेक्निक में पढ़ाई प्रभावित, सप्ताह में सिर्फ 3 दिन बुलाए जा रहे छात्र

    डायट प्रवक्ता दीपक सोराड़ी को मिली पीएचडी की उपाधि, शिक्षाशास्त्र में किया शोध

    लोहाघाट में सजेगा जिले की सांस्कृतिक प्रतिभाओं का मंच, 7 और 8 अक्टूबर को होगी जनपद स्तरीय संस्कृति स्पर्धा

    चम्पावत में बारिश के बीच पुलिस और फायर टीम ने संभाला मोर्चा, कई जगह गिरे पेड़ हटाकर यातायात कराया सुचारु

    सेवा संकल्प अभियान से गांव-गांव पहुंचा उद्यान विभाग, 127 किसानों को मिले निःशुल्क सब्जी बीज, नोमाना, चामी समेत विभिन्न गांवों में किसानों को बांटे गए बीज किट, आधुनिक औद्यानिकी की दी जानकारी

    4 अक्टूबर को बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

    चम्पावत में भारी बारिश से प्रशासन अलर्ट, मुख्य मार्ग खुले; 3 ग्रामीण सड़कें बाधित

    डॉ. सोनाली मंडल बनीं जिला चिकित्सालय की नई चिकित्सा अधीक्षक।

    पितृपक्ष में श्रद्धा के साथ करें तर्पण, पिंडदान और पंचबली, आचार्य प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने बताए श्राद्ध कर्म के नियम, सात्विक आहार और परंपराओं का महत्व।

    भारी बारिश के बीच प्रशासन की मुस्तैदी से जिले की सड़कों पर यातायात रहा सुचारु।

    वरिष्ठ व्यापारी दिनेश चंद्र सग्टा पंचतत्व में विलीन, ऋषेश्वर मोक्ष धाम में हुआ अंतिम संस्कार, व्यापारियों सहित नगरवासियों ने नम आंखों से दी विदाई।

    भास्कर मुरारी भारी मतों से जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

    स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें युवा, नशे से बनाएं दूरी, महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में माई हेल्थ, माई प्राइड के तहत स्वास्थ्य शिविर, छात्राओं की हुई हेल्थ स्क्रीनिंग

    अमोड़ी-छतकोट मार्ग पर पेड़ और मलबा गिरने से यातायात बाधित, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in