🔊
टनकपुर निवासी व्यापारी की माँ पूर्णागिरि मार्ग पर बाटनागाड़ नाले में मलबे की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत
चंपावत।
जिले के माँ पूर्णागिरि मार्ग पर बाटनागाड़ बरसाती नाले में आए मलबे की चपेट में आने से शुक्रवार सुबह एक व्यापारी की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर व्यापारी चंद्रपाल को टनकपुर उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रशासन ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उनके परिजनों को आपदा राहत मद से चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया।
घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब लगभग 55 वर्षीय चंद्रपाल, निवासी शारदा कॉलोनी टनकपुर, माँ पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में रोज की तरह भोजन सामग्री लेकर गए थे। लौटते समय बाटनागाड़ क्षेत्र में दलदल और लैंडस्लाइड से आए भारी पत्थरों की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रशासन की टीम, एसडीएम आकाष जोशी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। परंतु अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने व्यापारी को मृत घोषित कर दिया।
मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।