🔊
उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: अधिसूचना जारी, 25 जून से नामांकन प्रक्रिया, आज से आचार संहिता प्रभावी
देहरादून, 21 जून 2025।
राज्य निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में आगामी चुनावी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही पूरे राज्य में आज से आचार संहिता लागू हो गई है।
चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
23 जून: सभी जिलों में जिलाधिकारी द्वारा अधिसूचना जारी
25 जून से 28 जून: नामांकन प्रक्रिया (प्रत्येक दिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक)
29 जून से 1 जुलाई: नामांकन पत्रों की जांच
2 जुलाई: नाम वापसी की अंतिम तिथि
3 जुलाई: पहले चरण का चुनाव चिन्ह आवंटन
10 जुलाई: पहले चरण का मतदान (सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक)
8 जुलाई: दूसरे चरण का चिन्ह आवंटन
15 जुलाई: दूसरे चरण का मतदान
19 जुलाई: मतगणना संपन्न होगी
चुनाव से जुड़ी अहम जानकारियाँ:
इस बार 66 हजार से अधिक पदों के लिए चुनाव होगा।
4.56 लाख नए मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
कुल 10 हजार मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं। एक बूथ पर औसतन 750 मतदाता होंगे।
चुनाव ड्यूटी में 95 हजार अधिकारी-कर्मचारी, 35,700 सुरक्षाकर्मी और 5600 वाहन लगाए जाएंगे।
55 सामान्य प्रेक्षक और 12 आरक्षित प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं और टोल फ्री नंबर 18001804280 जारी।
महत्वपूर्ण निर्देश:
आचार संहिता आज से प्रभाव में आ गई है, इसका कड़ाई से पालन किया जाएगा।
हरिद्वार को छोड़कर शेष 12 जिलों में चुनाव होगा।
देहरादून के 3-3 ब्लॉक दोनों चरणों में शामिल होंगे।
दूरस्थ ब्लॉकों को पहले चरण में रखा गया है ताकि मानसून का असर न पड़े।
चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों को 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर प्रस्तावित है।
चुनाव पद व गणना विवरण:
ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) सदस्य, जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान।
मतगणना ब्लॉक मुख्यालयों पर की जाएगी।
उत्तराखंड में पंचायत चुनावों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। अब सभी की निगाहें प्रत्याशियों के चयन और गांव-गांव शुरू हो रहे प्रचार अभियान पर टिक गई हैं।