🔊
उत्तराखंड के आठ जिलों में भारी बारिश व बाढ़ की चेतावनी, अतिआवश्यक होने पर ही करें पहाड़ो की यात्रा, आपदा प्रबंधन सतर्क,
देहरादून, 26 जून 2025
मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंसेज ने उत्तराखंड के आठ जिलों में तेज बारिश और संभावित बाढ़ को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार सुबह 5 बजे तक टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून, नैनीताल, चंपावत, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में अत्यधिक वर्षा के चलते बाढ़ आने की आशंका जताई गई है।
इसके बाद उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) ने संबंधित जिलों के प्रशासन को सावधानी बरतने, संवेदनशील क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाने और राहत व बचाव दलों को तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।
भूस्खलन और जलभराव की संभावना को देखते हुए स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे नदी-नालों के पास न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
इस दौरान यात्रियों और पर्यटकों को भी सलाह दी गई है कि वे पहाड़ो की यात्रा स्थगित करें अथवा यात्रा से पहले मौसम की जानकारी अवश्य लें।