🔊
जूनियर रिसर्च फेलो के पद के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू, वन प्रभाग में भर्ती का सुनहरा अवसर
रामनगर (नैनीताल), 28 जून 2025।
अतिरिक्त मृदा संरक्षण वन प्रभाग, रामनगर (नैनीताल) द्वारा जूनियर रिसर्च फेलो (Junior Research Fellow) के पद पर अस्थायी नियुक्ति के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। यह भर्ती वन क्षेत्र में सहायता प्राप्त प्राकृतिक पुनर्जनन (Assisted Natural Regeneration - ANR) की योजना निर्माण, निगरानी और मूल्यांकन जैसे कार्यों हेतु की जाएगी।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 07 जुलाई 2025 को प्रातः 11 बजे से इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
महत्वपूर्ण जानकारी:
इंटरव्यू तिथि: 07 जुलाई 2025 (सोमवार)
समय: प्रातः 11:00 बजे से
स्थान: कार्यालय, अतिरिक्त मृदा संरक्षण वन प्रभाग, रामनगर (नैनीताल) - 244715
अंतिम तिथि आवेदन भेजने की: 03 जुलाई 2025
आवेदन भेजने का माध्यम:
डाक द्वारा: कार्यालय पते पर
ई-मेल द्वारा: dfoscrngr-forest-uk@nic.in
आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में सभी प्रमाणपत्रों की सत्यापित प्रतियों सहित समय से पहले भेजना अनिवार्य है। आवेदन पत्र, नियम एवं शर्तें, जिम्मेदारियों से जुड़ी जानकारी उत्तराखंड वन विभाग की वेबसाइट www.forest.uk.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।
इंटरव्यू में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का भत्ता (TA/DA) देय नहीं होगा। किसी भी जानकारी हेतु ईमेल अथवा सीधे कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।