🔊
सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र पुनेठा के पिता का निधन, आज होगी अंतिम यात्रा
पाटन (चम्पावत), 28 जुलाई 2025
क्षेत्र के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र पुनेठा के पिता का कल देर रात निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनका स्वर्गवास 27 जुलाई की रात लगभग 11:45 बजे हुआ।
परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, दिवंगत आत्मा की अंतिम यात्रा आज 28 जुलाई को प्रातः लगभग 10 बजे उनके निज निवास पाटन प्रेमनगर से शुरू होकर रामेश्वर घाट के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा।
दिवंगत श्री पुनेठा एक सरल, शांत और सम्मानित व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं क्षेत्रवासियों ने उनके निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिवार को इस कठिन समय में संबल दे।
- चम्पावत न्यूज़