🔊
विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहाघाट में एनएसएस शिविर का भव्य उद्घाटन
लोहाघाट, 23 मार्च: विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहाघाट में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला एनएसएस अधिकारी डॉ. सुमन पांडेय उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संरक्षक श्री गिरीश उप्रेती ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रबंधक श्री कुंवर प्रथोली, नगर संघ चालक श्री जगदीश ओली, श्री प्रकाश सुतेड़ी और विद्यालय के पूर्व छात्र एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री रविंद्र मेहता उपस्थित रहे।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री घनश्याम जोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए, स्वयंसेवकों को ग्राम पंचायत कलीगांव में आयोजित होने वाले सात दिवसीय सेवा कार्यों की जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री चंद्र शेखर जोशी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री शेखरानंद ने किया।
विद्यालय परिवार एवं स्वयंसेवकों द्वारा इस शिविर को सफल बनाने के लिए पूरा सहयोग दिया जा रहा है। इस दौरान एनएसएस के स्वयंसेवक ग्राम पंचायत में विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यों में योगदान देंगे, जिससे उनका व्यक्तित्व विकास होगा और समाज सेवा की भावना को बल मिलेगा।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: