🔊
70 वर्षीय सौतेला नाना बना दरिंदा, 15 वर्षीय नातिन से दुष्कर्म, पैदा हुई बच्ची को दे दिया गोद
जसपुर, उधमसिंह नगर, 11 अगस्त 2025-
क्षेत्र में 70 वर्षीय सौतेले नाना द्वारा अपनी 15 वर्षीय नातिन से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बुजुर्ग ने बीमार पत्नी की देखभाल के बहाने किशोरी को घर बुलाया और धमकाकर कई महीनों तक शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई।
कुछ दिन पहले किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया, जिसे आरोपी ने किसी अन्य व्यक्ति को गोद दे दिया और घटना का खुलासा करने पर जान से मारने की धमकी दी। 9 अगस्त को पीड़िता ने अपनी सौतेली मां को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। प्रभारी कोतवाल जावेद मलिक ने कहा कि पीड़िता की सुरक्षा और न्याय के लिए आवश्यक सभी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।