🔊
विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहाघाट में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।
लोहाघाट। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहाघाट में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण समारोह से हुई, जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री चंद्र शेखर जोशी, विद्यालय की प्रधानमंत्री बहिन निवेदिता भट्ट तथा पूर्व छात्र प्रधानमंत्री भैया पंकज सिंह अधिकारी ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया।
इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी श्री नवीन जी, श्री आनन्द ओली, पूर्व छात्र श्री विनीत पाटनी, श्री योगेश पांडेय, श्री कैलाश सिंह, श्री प्रकाश, विनय जी एवं श्री बहादुर जी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्री शेखरानंद पाटनी ने कुशलता से किया। विद्यालय परिसर देशभक्ति के गीतों, नारों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंज उठा। अंत में प्रधानाचार्य श्री चंद्र शेखर जोशी ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी और राष्ट्र के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: