🔊
जनकांडे से लापता युवक का शव पोखरी में मिला, क्षेत्र में मचा कोहराम
लोहाघाट: जनकांडे गांव के 25 वर्षीय युवक सचिन मेहरा पुत्र प्रेम सिंह का शव शनिवार सुबह पोखरी (धूनाघाट) के पास जंगल में मिला। वह 27 मार्च की रात अचानक लापता हो गया था, जिसके बाद से परिजन और ग्रामीण उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। परिजनों ने पाटी थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
शनिवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क से नीचे जंगल में सचिन का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पाटी व लोहाघाट पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जांच में जुटी, फोरेंसिक टीम बुलाई गई
लोहाघाट एसएचओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव लोहाघाट थाना क्षेत्र में मिला है और पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम लोहाघाट में कराया जाएगा।
गांव में शोक, मौत की वजह जांच के बाद होगी साफ
युवक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही लग सकेगा।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: