🔊
पालतू कुत्ते के काटने से गाय और बछड़े की मौत, मालिक पर केस दर्ज, विदेशी नस्ल का कुत्ता बना कहर
सितारगंज। गांव सरकड़ा में पालतू विदेशी कुत्ते के हमले से एक महिला की दुधारू गाय और बछड़े की मौत हो गई। घटना के बाद पीड़िता की आर्थिक स्थिति संकट में आ गई है।
ग्रामीण भजन कौर ने बताया कि 30 जुलाई को गांव निवासी बेअंत सिंह और जब्बर सिंह के पालतू कुत्ते ने उसकी गोशाला में बंधी गाय और बछड़े को काट लिया था। इलाज के बावजूद 25 अगस्त को दोनों की मौत हो गई। 30 अगस्त को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण रैबीज बताया गया।
भजन कौर ने बताया कि पति की मौत के बाद वह परिवार का पालन-पोषण गाय के दूध से करती थी। गाय की मौत से उसकी रोजी-रोटी छिन गई है। आरोप है कि शिकायत करने पर कुत्ते के मालिकों ने उसे गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।