🔊
उत्तराखंड रोडवेज की बस में लगी आग, बस जलकर खाक, गनीमत रही कि यात्री सवार नहीं थे - सुरक्षा इंतज़ामों पर उठे सवाल
देहरादून। दिल्ली कश्मीरी गेट बस अड्डे पर गुरुवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ऋषिकेश से दिल्ली पहुंची उत्तराखंड रोडवेज की एक बस में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस जलकर खाक हो गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय बस खाली थी और कोई यात्री सवार नहीं था।
रोडवेज के महाप्रबंधक (संचालन) पवन मेहरा ने बताया कि प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की पुष्टि हुई है। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।
इस घटना ने बस अड्डों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों ने आरोप लगाया कि इतने बड़े बस अड्डे पर न तो आग बुझाने के लिए यंत्र उपलब्ध थे और न ही पानी की कोई समुचित व्यवस्था। सवाल उठाया जा रहा है कि जब किसी कमर्शियल वाहन में आग से सुरक्षा उपकरण न होने पर चालान किया जाता है, तो बस अड्डे के पूरे स्टाफ और प्रबंधन पर कार्रवाई क्यों न की जाए।