🔊
काशीपुर पुलिस ने तमंचा-कारतूस व चाकू के साथ दो वांछित गिरफ्तार
काशीपुर। अवैध असलहे और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली काशीपुर पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से तमंचा, जिंदा कारतूस और चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार टांडा उज्जैन चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान वंश पुत्र विजय तथा दिव्यांश पुत्र सत्यनारायण, दोनों निवासी हरगुनिया कालौनी, टांडा उज्जैन, काशीपुर के रूप में हुई है। वंश के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस, जबकि दिव्यांश के पास से एक चाकू बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली काशीपुर में FIR संख्या 415/2025, धारा 3/4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत की गई है। दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों अभियुक्तों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ FIR संख्या 210/2025 और FIR संख्या 224/2025 विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं।
बरामदगी और गिरफ्तारी की कार्रवाई उ0नि0 सुनील सुतेड़ी, उ0नि0 मनोज सिंह धौनी, का0 दिनेश त्यागी व का0 नवल किशोर की टीम ने की।