🔊
उत्तराखंड पेपर लीक कांड: चर्चा का बड़ा विषय बना प्रकरण, छात्रों का गुस्सा उफान पर - पुलिस ने मुख्य आरोपी माने जा रहे खालिद को भी गिरफ्तार किया
देहरादून
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लीक मामला अब पूरे प्रदेश में गर्म चर्चा का विषय बन गया है। बेरोजगारों और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन लगातार तेज़ हो रहे हैं। वहीं सरकार और पुलिस भी सक्रिय हो गई है।
पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को पकड़कर कार्यवाही शुरू कर दी है, साथ ही मुख्य आरोपी माने जा रहे खालिद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पेपर लीक नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए जांच तेजी से चल रही है।
मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए बयान दिया कि-
मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी, किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
उधर, उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) ने राज्यपाल को ज्ञापन देकर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है, जबकि बेरोजगार संघ ने इस पूरे प्रकरण की CBI जांच की मांग की है।
देहरादून, और चम्पावत सहित कई जगहों पर युवा हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाज़ी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी यह मामला ट्रेंड कर रहा है।
छात्र संगठनों का कहना है कि सरकार और आयोग को पारदर्शिता सुनिश्चित करनी होगी, वरना आंदोलन और उग्र होगा।
मुख्यमंत्री ने पहले ही सख्त रुख अपनाते हुए बयान दिया कि-
मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी, किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
इस पूरे घटनाक्रम पर युवाओं को राजनीतिक रूप से भड़काने के आरोप भी लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर अलग-अलग संगठनों और नेताओं की सक्रियता को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि कहीं आंदोलन की आड़ में सियासत तो नहीं हो रही।