🔊
अनियंत्रित बाइक खाई में समाई, दर्दनाक हादसे में पिता की मौत - बेटा गंभीर रूप से घायल, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान
सुबह के समय एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र बाइक सहित गहरी खाई में जा गिरे। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, दोनों देहरादून से पेंट पुताई के कार्य के लिए जा रहे थे। इस दौरान अचानक बाइक (बजाज प्लैटिना नंबर UK07AB7926) अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू कर घायल को खाई से सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जबकि पिता की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।
मृतक की पहचान असवाक अहमद (40 वर्ष) पुत्र फारूक अहमद, निवासी रायपुर अधोईवाला के रूप में हुई है।
घायल फैजान अहमद (14 वर्ष) पुत्र असवाक अहमद का उपचार अस्पताल में जारी है।