• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Monday, 10-August-2026

होम तथ्य एवं घटनाएं जानकारी

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने सुनाई मौत की सजा (Champawat News)

Posted by admin
2025-11-17 15:15:57
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने सुनाई मौत की सजा


ढाका, अंतरराष्ट्रीय डेस्क।

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को ढाका स्थित अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) ने मृत्युदंड की सजा सुनाई है। सोमवार को आए इस बड़े फैसले में न्यायाधिकरण ने उन्हें पिछले वर्ष हुए सरकार-विरोधी प्रदर्शनों के दौरान मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी करार दिया।

गौरतलब है कि 2024 में बांग्लादेशभर में हुए व्यापक प्रदर्शनों के दौरान 1,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। इसी मामले में शेख हसीना पर अत्यधिक बल प्रयोग की अनुमति देने, विरोधियों पर दमनात्मक कार्रवाई और नागरिक अधिकारों के हनन जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे।

सरकारी अभियोजकों ने की थी मृत्युदंड की अपील
मामले की सुनवाई के दौरान सरकारी पक्ष ने अदालत से हसीना को मृत्युदंड देने की मांग की थी, यह तर्क देते हुए कि उनके आदेशों और नीतियों के चलते देशभर में “नागरिकों का बड़े पैमाने पर नरसंहार” हुआ। न्यायाधिकरण ने अभियोजन पक्ष के तर्कों को स्वीकार करते हुए उन्हें दोषी माना।

देश से बाहर हैं हसीना
फैसला सुनाए जाने के समय शेख हसीना अदालत में मौजूद नहीं थीं। राजनीतिक संकट गहराने के बाद वे देश छोड़कर बाहर रह रही हैं। बांग्लादेश सरकार ने उनके प्रत्‍यर्पण की प्रक्रिया शुरू की है।

अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाएँ भी तेज
फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न मानवाधिकार संगठनों और देशों ने ट्रायल की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं, जबकि बांग्लादेश सरकार का कहना है कि यह निर्णय पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    पश्चिम एशिया युद्ध का असर: होर्मुज जलडमरूमध्य बंद, तेल कीमतों में उछाल; अमेरिका पर भी बढ़ा दबाव।

    बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले तेज, 18 दिनों में 6 की हत्या नरसिंगदी में किराना दुकानदार और जशोर में हिंदू पत्रकार की नृशंस हत्या

    नेपाल में हिंसक प्रदर्शन से सबक, आंदोलनों को बनना चाहिए अहिंसक और अनुशासित

    अमेरिका में सनसनी: ट्रंप के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या

    नेपाल में जेन ज़ी की बग़ावत: काठमांडू में कर्फ़्यू, सेना की अपील और भारत तक फैलती बेचैनी

    कल 7 सितम्बर को लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, भारत में होगा साफ दिखाईl - दोपहर 12:59 बजे से शुरू होगा सूतक काल

    गाज़ा युद्ध: 22 महीनों में 62 हज़ार से अधिक जानें गईं, सवाल खड़ा - आखिर किसका भला हुआ?

    शॉपिंग मॉल में भीषण हादसा: इराक के अल-कुट में लगी आग से 50 लोग ज़िंदा जले, कई झुलसे

    अफ़सोस - पंचायत ने तालिबानी फैसला सुनाया और ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से इन सभी को बेरहमी से पीटा, फिर पेट्रोल छिड़ककर उन्हें जिंदा जला दिया।

    विमान हादसे में 1000 डिग्री सेलसियस तापमान में जहां लोहा पिघल गया, वहीं सुरक्षित मिली भगवतगीता- एक भी पन्ना नहीं जला

    ₹5 के बिस्कुट के लिए गाजा में चुकाने पड़े ₹2400: बेटी के लिए पिता की मार्मिक पोस्ट वायरल

    गजब मामला : शादी के एक माह बाद नवविवाहिता निकली पांच माह की गर्भवती, पंचायत ने खत्म कराया रिश्ता, जीजा पर लगे आरोप

    भूकंप का कहर जारी सैकड़ो लोगों की मौत, अब तक 16 झटके महसूस किए गए


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in