• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Monday, 10-August-2026

होम तथ्य एवं घटनाएं जानकारी

विमान हादसे में 1000 डिग्री सेलसियस तापमान में जहां लोहा पिघल गया, वहीं सुरक्षित मिली भगवतगीता- एक भी पन्ना नहीं जला (Champawat News)

Posted by admin
2025-06-14 08:21:46
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

विमान हादसे में 1000 डिग्री सेलसियस तापमान में जहां लोहा पिघल गया, वहीं सुरक्षित मिली भगवतगीता- एक भी पन्ना नहीं जला


अहमदाबाद | 13 जून 2025

अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे के मलबे से एक चौंकाने वाला दृश्य सामने आया है। जहां एक ओर पूरा विमान जलकर खाक हो गया, लोहे के ढांचे तक पिघल गए, वहीं राहत और बचाव कार्य के दौरान भगवद्गीता की एक प्रति पूरी तरह सुरक्षित पाई गई। हैरानी की बात यह है कि इस पुस्तक का एक भी पन्ना क्षतिग्रस्त नहीं हुआ।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बचावकर्मी गीता को हाथ में लेकर उसके पन्ने पलटता है। यह वीडियो गुजराती भाषा में है और तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

धधकते मलबे से निकली आस्था की लौ

राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के अधिकारियों के अनुसार, हादसे के बाद घटनास्थल पर तापमान 1000 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इतनी अधिक गर्मी में विमान के लोहे तक गल गए और आसपास मौजूद पशु-पक्षियों को तक भागने का मौका नहीं मिला। सब कुछ राख में तब्दील हो गया।

बावजूद इसके, मलबे से बरामद हुई भगवद्गीता ने सभी को चकित कर दिया। एसडीआरएफ कर्मियों ने इसे एक चमत्कार की संज्ञा दी है। एक अधिकारी ने बताया, मैंने अपने आठ साल के आपदा राहत कार्य में ऐसा दृश्य पहले कभी नहीं देखा। आग इतनी भयंकर थी कि पीपीई किट पहनने के बावजूद काम करना मुश्किल हो रहा था।

ईंधन टैंक में धमाका बना भीषण आग का कारण

एसडीआरएफ के मुताबिक, विमान के ईंधन टैंक में जैसे ही धमाका हुआ, आग ने विकराल रूप ले लिया। हर ओर सिर्फ धुआं, मलबा और जलती हुई वस्तुएं थीं। कई घंटों की मशक्कत के बाद राहतकर्मी मलबे को हटाने में सफल हुए। उसी दौरान यह अद्भुत दृश्य देखने को मिला।


नोट: वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इस घटना की जांच आवश्यक है कि अत्यधिक तापमान में गीता जैसी वस्तु कैसे सुरक्षित रह सकी। हालांकि, जनमानस में यह घटना आस्था और चमत्कार का प्रतीक बनकर उभर रही है।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    पश्चिम एशिया युद्ध का असर: होर्मुज जलडमरूमध्य बंद, तेल कीमतों में उछाल; अमेरिका पर भी बढ़ा दबाव।

    बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले तेज, 18 दिनों में 6 की हत्या नरसिंगदी में किराना दुकानदार और जशोर में हिंदू पत्रकार की नृशंस हत्या

    बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने सुनाई मौत की सजा

    नेपाल में हिंसक प्रदर्शन से सबक, आंदोलनों को बनना चाहिए अहिंसक और अनुशासित

    अमेरिका में सनसनी: ट्रंप के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या

    नेपाल में जेन ज़ी की बग़ावत: काठमांडू में कर्फ़्यू, सेना की अपील और भारत तक फैलती बेचैनी

    कल 7 सितम्बर को लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, भारत में होगा साफ दिखाईl - दोपहर 12:59 बजे से शुरू होगा सूतक काल

    गाज़ा युद्ध: 22 महीनों में 62 हज़ार से अधिक जानें गईं, सवाल खड़ा - आखिर किसका भला हुआ?

    शॉपिंग मॉल में भीषण हादसा: इराक के अल-कुट में लगी आग से 50 लोग ज़िंदा जले, कई झुलसे

    अफ़सोस - पंचायत ने तालिबानी फैसला सुनाया और ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से इन सभी को बेरहमी से पीटा, फिर पेट्रोल छिड़ककर उन्हें जिंदा जला दिया।

    ₹5 के बिस्कुट के लिए गाजा में चुकाने पड़े ₹2400: बेटी के लिए पिता की मार्मिक पोस्ट वायरल

    गजब मामला : शादी के एक माह बाद नवविवाहिता निकली पांच माह की गर्भवती, पंचायत ने खत्म कराया रिश्ता, जीजा पर लगे आरोप

    भूकंप का कहर जारी सैकड़ो लोगों की मौत, अब तक 16 झटके महसूस किए गए


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in