• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Monday, 10-August-2026

होम तथ्य एवं घटनाएं जानकारी

गजब मामला : शादी के एक माह बाद नवविवाहिता निकली पांच माह की गर्भवती, पंचायत ने खत्म कराया रिश्ता, जीजा पर लगे आरोप (Champawat News)

Posted by admin
2025-05-19 20:02:16
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

गजब मामला : शादी के एक माह बाद नवविवाहिता निकली पांच माह की गर्भवती, पंचायत ने खत्म कराया रिश्ता, जीजा पर लगे आरोप


प्रतापगढ़/मऊआइमा। एक नवविवाहिता की तबियत बिगड़ने पर डॉक्टर के पास ले जाने के बाद एक चौंकाने वाला सच सामने आया। शादी को महज एक माह ही हुआ था और युवती पांच माह की गर्भवती निकली। इस खुलासे से ससुराल में हड़कंप मच गया। बाद में पंचायत बुलाकर रिश्ता तोड़ दिया गया। युवती ने आरोप लगाया कि शादी से पहले उसके जीजा ने उसके साथ जबरदस्ती की थी।

घटना मऊआइमा की है, जहां 14 अप्रैल को प्रतापगढ़ से बारात आई थी। चार दिन बाद दुल्हन मायके चली गई और 16 मई को फिर से विदा होकर ससुराल पहुंची। लेकिन अगले ही दिन पेट दर्द और तबियत बिगड़ने पर ससुरालियों ने डॉक्टर को दिखाया। जांच में वह पांच माह की गर्भवती निकली।

परिजन जब हैरान हुए तब माजरा खुला। लड़की ने बताया कि शादी से पहले उसके जीजा ने उसके साथ गलत काम किया था। सूचना पर मायके पक्ष भी पहुंचा और रिश्तेदारों की पंचायत बुलाई गई। सच्चाई सामने आने पर रिश्ते को तत्काल खत्म कर दिया गया।

जीजा फरार, लड़की को पंजाब भेजा

मामला सामने आते ही युवती का जीजा फरार हो गया। समाजिक बदनामी के डर से दोनों पक्षों में लंबी बातचीत हुई, लेकिन ससुराल पक्ष ने 112 नंबर पर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की सहमति से विवाह विच्छेद करवा दिया। लड़की को पहले मायके और फिर पंजाब भेज दिया गया, जहां बताया जा रहा है कि गर्भपात करवाने की तैयारी हो रही है।

इस पूरे घटनाक्रम से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लड़की के परिजन अब दामाद को कोस रहे हैं, लेकिन पुलिस में शिकायत करने से बच रहे हैं ताकि बड़ी बेटी की गृहस्थी प्रभावित न हो।

समाज में फैली चर्चा, रिश्तों पर सवाल

यह घटना न केवल एक परिवार को झकझोर गई, बल्कि रिश्तों की मर्यादा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर गई है। मामला चाहे जहां जाकर रुके, लेकिन इसकी गूंज लंबे समय तक इलाके में बनी रहने वाली है।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    पश्चिम एशिया युद्ध का असर: होर्मुज जलडमरूमध्य बंद, तेल कीमतों में उछाल; अमेरिका पर भी बढ़ा दबाव।

    बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले तेज, 18 दिनों में 6 की हत्या नरसिंगदी में किराना दुकानदार और जशोर में हिंदू पत्रकार की नृशंस हत्या

    बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने सुनाई मौत की सजा

    नेपाल में हिंसक प्रदर्शन से सबक, आंदोलनों को बनना चाहिए अहिंसक और अनुशासित

    अमेरिका में सनसनी: ट्रंप के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या

    नेपाल में जेन ज़ी की बग़ावत: काठमांडू में कर्फ़्यू, सेना की अपील और भारत तक फैलती बेचैनी

    कल 7 सितम्बर को लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, भारत में होगा साफ दिखाईl - दोपहर 12:59 बजे से शुरू होगा सूतक काल

    गाज़ा युद्ध: 22 महीनों में 62 हज़ार से अधिक जानें गईं, सवाल खड़ा - आखिर किसका भला हुआ?

    शॉपिंग मॉल में भीषण हादसा: इराक के अल-कुट में लगी आग से 50 लोग ज़िंदा जले, कई झुलसे

    अफ़सोस - पंचायत ने तालिबानी फैसला सुनाया और ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से इन सभी को बेरहमी से पीटा, फिर पेट्रोल छिड़ककर उन्हें जिंदा जला दिया।

    विमान हादसे में 1000 डिग्री सेलसियस तापमान में जहां लोहा पिघल गया, वहीं सुरक्षित मिली भगवतगीता- एक भी पन्ना नहीं जला

    ₹5 के बिस्कुट के लिए गाजा में चुकाने पड़े ₹2400: बेटी के लिए पिता की मार्मिक पोस्ट वायरल

    भूकंप का कहर जारी सैकड़ो लोगों की मौत, अब तक 16 झटके महसूस किए गए


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in