• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> चम्पावत में SARRA और 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, डीएम ने विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, 15 जल स्रोतों की परियोजनाओं की हुई समीक्षा। , >>> आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 773 लोगों ने उठाया लाभ, क्षार सूत्र, पंचकर्म, अग्नि व मर्म चिकित्सा बनी आकर्षण का केंद्र; एक्सीलेंस सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों का रोस्टर तैयार करने की तैयारी , >>> बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जिलाधिकारी ने रद्द किए अधिकारियों के अवकाश, सड़कों से मलबा हटाने में जुटी टीमें। , >>> आपसी सहमति से लोहाघाट पीजी कॉलेज में धीमा पड़ा छात्रसंघ चुनाव का शोर। , >>> जल पुलिस जवान की गौसेवा को गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने सराहा, नित्य आश्रम गौशाला काला झाला का निरीक्षण कर रविंद्र कुमार को किया सम्मानित। ,

Sunday, 27-September-2026

होम उत्तराखंड उत्तराखंड

बैंक नोटिस, सूदखोरों का दबाव और बढ़ता तनाव-दंपती ने मौत को चुना, बेटे को घर बुलाकर कहा अंतिम नमस्कार-फिर रात में दोनों ने दी जान (Champawat News)

Posted by admin
2025-12-04 20:59:22
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

बैंक नोटिस, सूदखोरों का दबाव और बढ़ता तनाव-दंपती ने मौत को चुना, बेटे को घर बुलाकर कहा अंतिम नमस्कार-फिर रात में दोनों ने दी जान


हल्दूचौड़ क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। इलाके के प्रतिष्ठित व्यवसायी दुमका ट्रेडर्स के स्वामी रमेश दुमका और उनकी पत्नी कमला दुमका ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। आर्थिक संकट, बढ़ते कर्ज और सामाजिक दबाव ने दंपती को इस हद तक मजबूर कर दिया कि उन्होंने मौत को गले लगाने का फैसला कर लिया।


कर्ज का पहाड़ बना मौत की वजह

स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कई महीनों में दुमका परिवार ने परिचितों, स्थानीय लोगों से, बैंकों से लाखों रुपये उधार लिए थे।
ब्याज बढ़ता गया, किस्तें रुक गईं, और बैंक ने कुर्की की तैयारी शुरू कर दी थी। दूसरी ओर निजी लेनदार रोज़ घर आकर पैसे मांगने लगे थे।

परिवार की जमीन-जायदाद, मकान, दुकान तक कर्ज में गिरवी हो चुकी थी। कोई भी संपत्ति ऐसी नहीं बची थी जिसे बेचकर पूरा कर्ज चुकाया जा सके।



गहरी निराशा और मानसिक तनाव में थे दोनों

स्थानीय लोगों का कहना है कि

पिछले 3-4 महीनों से दंपती अत्यंत तनाव में थे

बैंक नोटिस, लेनदारों का दबाव, सामाजिक शर्मिंदगी
इन सबने मानसिक स्थिति पर गंभीर असर डाला।
धीरे-धीरे हालात इस कदर बिगड़ गए कि दंपती ने जान देने का मन बना लिया।

आत्महत्या से 4 दिन पहले उठाया था अजीब कदम - दो पंखे उतरवाए

एक पुराने कर्मचारी ने बताया कि घटना से चार दिन पहले दंपती ने उसे घर बुलाकर दोनों कमरों के पंखे उतरवा दिए थे।
तब यह बात किसी को असामान्य नहीं लगी, लेकिन अब समझ आ रहा है कि यह उनके द्वारा पहले से योजना बनाई गई तैयारी का हिस्सा था।


बेटे को भी 4 दिन पहले ही घर बुलाया

दंपती का बेटा हल्द्वानी में रहता था।
घटना से चार दिन पहले उन्होंने उसे फोन कर हल्दूचौड़ बुला लिया था

स्थानीय लोग इसे अंतिम मुलाकात जैसा कदम बता रहे हैं।


दुमका ट्रेडर्स-एक समय में भरोसे और ईमानदारी की मिसाल

एक समय था जब
दुमका ट्रेडर्स नाम ही विश्वास की पहचान था।

रमेश दुमका के पिता ने सरकारी नौकरी के साथ मेहनत करके यह कारोबार खड़ा किया था।
लेकिन वर्षों की कमाई और प्रतिष्ठा

गलत फैसलों लगातार घाटे और बढ़ते कर्ज के चलते बर्बाद हो गई।

दो अर्थियां एक साथ उठीं-इलाके में कोहराम

दंपती का स्वभाव, मिलनसार, शांत, और सभी से अपनापन रखने वाला था।


अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण था कि उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी।
लेकिन दोनों ने एक साथ इतना बड़ा कदम क्यों उठाया-यह बात आज भी सभी को झकझोर रही है।

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दंपती बाजार आकर हर परिचित-अपरिचित को बड़े प्यार से नमस्कार कर रहे थे। लोगों को लगा कि वे सामान्य दिनचर्या निभा रहे हैं-किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उनका आखिरी विदा देना था।



घर और दुकान दोनों गिरवी, सूदखोरों का दबाव भी चर्चा में-

प्राइवेट बैंक से लिए गए कर्ज के चलते
मकान और दुकान दोनों गिरवी थे।

रिश्तेदारों ने दुकान का कर्ज लगभग चुकता करवाया था
पर मकान पर भारी बकाया अभी भी था


स्थानीय लोगों का दावा है कि कुछ सूदखोर रोज़ घर आकर दबाव बनाते थे, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

दंपती अपने पैतृक घर बच्चीनवाड़ हल्दूचौड़ में शिफ्ट होकर नई शुरुआत करने की सोच भी रहे थे-लेकिन संकट इतना गहरा था कि वे उबर नहीं सके।


पुलिस जाँच जारी

पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
कर्ज, मानसिक तनाव और अन्य बिंदुओं पर विस्तृत जांच जारी है।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    चम्पावत में SARRA और 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, डीएम ने विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, 15 जल स्रोतों की परियोजनाओं की हुई समीक्षा।

    आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 773 लोगों ने उठाया लाभ, क्षार सूत्र, पंचकर्म, अग्नि व मर्म चिकित्सा बनी आकर्षण का केंद्र; एक्सीलेंस सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों का रोस्टर तैयार करने की तैयारी

    बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जिलाधिकारी ने रद्द किए अधिकारियों के अवकाश, सड़कों से मलबा हटाने में जुटी टीमें।

    आपसी सहमति से लोहाघाट पीजी कॉलेज में धीमा पड़ा छात्रसंघ चुनाव का शोर।

    जल पुलिस जवान की गौसेवा को गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने सराहा, नित्य आश्रम गौशाला काला झाला का निरीक्षण कर रविंद्र कुमार को किया सम्मानित।

    आदि कैलाश यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट, 19 से 26 अक्टूबर तक आम यात्रियों को नहीं मिलेगा इनर लाइन परमिट।

    आमहाट में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

    चम्पावत पुलिस का गौरव बढ़ाया, फायरमैन महेंद्र सिंह रावत ने जीता कांस्य पदक।

    चम्पावत में SARRA और 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर।

    चम्पावत में बारिश का दौर जारी, लोहाघाट-बारा​कोट-पाटी में मध्यम वर्षा।

    शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं और वीर माताओं को मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा

    गणाई गंगोली महाविद्यालय में छात्रसंघ निर्विरोध चुना गया, अध्यक्ष पद पर मनीषा जोशी, संयुक्त सचिव शिवानी, कोषाध्यक्ष सानिया आर्या और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आरती निर्विरोध निर्वाचित।

    कोतवाली पंचेश्वर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह कप्रवाण ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

    नायकखेड़ा में 83.58 करोड़ रुपये से बन रहा इकोलॉजिकल कॉरिडोर, करीब 50 प्रतिशत काम पूरा, आपदा जोखिम कम करने के साथ क्षेत्र की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

    चम्पावत के चारों विकासखंडों में बनेंगे खेल मैदान, करीब 30 स्थानों पर 1.71 करोड़ रुपये से अधिक के खेल अवस्थापना कार्य प्रस्तावित, ग्रामीण युवाओं को गांव के नजदीक मिलेंगी खेल सुविधाएं।

    चम्पावत में नशा मुक्ति अभियान का कैलेंडर तैयार, सितंबर से जनवरी तक स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं, पोस्टर-स्लोगन प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक होंगे

    रेड अलर्ट के बीच प्रशासन अलर्ट, एसडीएम लोहाघाट ने तहसील क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, लोगों से नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

    पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 12 अक्टूबर को मतदान, 14 अक्टूबर को होगी मतगणना; 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को दाखिल होंगे नामांकन

    पंचायत उपचुनाव के लिए RO और ARO तैनात, चम्पावत में 20, लोहाघाट में 17, पाटी में 34 और बाराकोट में 19 रिक्त पदों के लिए अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

    ई-ऑफिस से तेज और पारदर्शी होगी सरकारी कार्यप्रणाली चम्पावत में 180 अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया ई-ऑफिस का व्यावहारिक प्रशिक्षण, 87 सरकारी कार्यालय पोर्टल पर पंजीकृत


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in