🔊
दर्दनाक हादसा: टीकाकरण के लिए जा रही पांच वर्षीय काव्या की टैक्सी की चपेट में आने से मौत, लापरवाही की जांच शुरू
पैठाणी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां टीका लगवाने अस्पताल जा रही पांच वर्षीय बच्ची काव्या की टैक्सी की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे ने क्षेत्र में शोक और सवाल दोनों खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार ग्राम बड़ेथ निवासी सरिता देवी सुबह करीब 11 बजे अपनी बेटी काव्या को टीकाकरण के लिए टैक्सी से गुल्यारी पहुँचीं। मां टैक्सी चालक को किराया दे रही थीं, तभी मासूम काव्या टैक्सी के पिछले हिस्से की ओर चली गई। इसी दौरान वाहन पीछे करने पर वह पिछले पहिये की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद परिजन उसे तत्काल सीएचसी पाबौ ले गए, जहां उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पैठाणी थानाध्यक्ष सुनील रावत और एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और लापरवाही सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
टिकाकरण को लेकर भी उठे सवाल
स्थानीय लोगों और स्वास्थ्य से जुड़े जानकारों ने यह प्रश्न उठाया है कि-
क्या घर के आस पास ग्राम बड़ेथ में टीकाकरण सत्र होता है?
बच्ची को कौन सा टीका लगाने के लिए ले जाया जा रहा था?
इसलिए यह भी जांच आवश्यक है कि-
स्वास्थ्य व परिवहन सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर चिंतन का मुद्दा खड़ा किया है।
क्योंकि शिकायत आती रहती है कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पहाड़ में कई क्षेत्रों में आगनबाड़ी में केवल टीकाकरण का दिखावा किया जाता बच्चों और गर्भवती माताओं को टीकाकरण के लिए दुरी तय कराई जाती है।