🔊
विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहाघाट का शानदार सतप्रतिशत परीक्षा परिणाम
लोहाघाट: विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहाघाट ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय देते हुए इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया है। कक्षा 10 के छात्रों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि कक्षा 12 के छात्रों ने 98% सफलता दर के साथ विद्यालय का नाम रोशन किया।
कक्षा 10 के छात्रों ने प्रदेश स्तर की मेरिट सूची में स्थान पाने के लिए बेहद करीब तक संघर्ष किया और मात्र 2-3 अंकों के अंतर से चूक गए। हालांकि, जिले की मेरिट सूची में विद्यालय के कई छात्रों ने सफलता पूर्वक अपना स्थान बनाया।
कक्षा 10 के उत्कृष्ट छात्र:
योगेश जोशी, अनुज सामंत, अक्षित और आयुष देव ने 93.2% अंक अर्जित कर संयुक्त रूप से विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विमल चंद्र ने 92.6% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया।
प्रियांशु पांडेय ने 90.2% अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 12 के उत्कृष्ट छात्र:
हिमांशु ने 86.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मनोज महर ने 84.2% अंकों के साथ द्वितीय स्थान पाया।
विनय जोशी ने 82.2% अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी ने इस उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार और प्रबंध समिति ने भी विद्यार्थियों के परिश्रम और अध्यापकों के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए समस्त टीम को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
विद्यालय ने अपने अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्र हित में किए जा रहे प्रयासों के माध्यम से शिक्षा क्षेत्र में अपनी साख को और भी मजबूती प्रदान की है।