🔊
उत्तराखंड शासन ने उपनल कार्मिकों की जानकारी तलब की विभागों को 2 दिन में विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश
देहरादून, 17 अप्रैल 2025:
उत्तराखंड शासन ने राज्य के सभी विभागों से उपनल (पूर्व सैनिकों की संस्था) के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों की पूरी जानकारी दो दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं। जारी पत्र में कहा गया है कि उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा रिट याचिका संख्या-116/2018 में पारित निर्णय के अनुपालन में यह जानकारी आवश्यक है।
शासन ने निर्देशित किया है कि विभागीय स्तर पर स्वीकृत पदों और इनके अतिरिक्त पदों पर उपनल के माध्यम से तैनात कार्मिकों का विवरण — जैसे नाम, पदनाम, वेतनमान, मानदेय, चयन वर्षवार, आरक्षण स्थिति आदि — स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया जाए।
यह पत्र समस्त प्रमुख सचिवों, सचिवों और प्रभारी सचिवों को प्रेषित किया गया है। साथ ही, इसकी प्रतिलिपि मुख्य सचिव को भी अवगत कराया गया है।