🔊
न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता बने उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश
देहरादून/नई दिल्ली।
उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय, न्याय विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश श्री न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 217(1) के अंतर्गत राष्ट्रपति की स्वीकृति से की गई है। अधिसूचना के अनुसार न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता पदभार ग्रहण करने की तिथि से मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेंद्र का कार्यकाल 09 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्ति के कारण समाप्त हो रहा है, जिसके पश्चात यह नियुक्ति प्रभावी होगी।
भारत सरकार की ओर से यह अधिसूचना 08 जनवरी 2026 को जारी की गई, जिस पर संयुक्त सचिव जगन्नाथ श्रीनिवासन के हस्ताक्षर हैं। अधिसूचना को भारत के राजपत्र में प्रकाशित किए जाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता की नियुक्ति से उत्तराखंड न्यायपालिका को सशक्त नेतृत्व मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: