• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती , >>> 84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था , >>> सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान। ,

Sunday, 13-September-2026

होम देश/राष्ट्र भारत

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का बड़ा एक्शन, वायुसेना ने शुरू किया आक्रमण युद्धाभ्यास (Champawat News)

Posted by admin
2025-04-24 21:42:34
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का बड़ा एक्शन, वायुसेना ने शुरू किया आक्रमण युद्धाभ्यास


नई दिल्ली/पहलगाम – जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार, 22 अप्रैल को हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस हमले में 25 भारतीय नागरिकों और एक नेपाली पर्यटक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं। हमले के बाद पूरे देश में रोष की लहर है और सरकार ने तुरंत सख्त रणनीति अपनाई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की आपात बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का निर्णय लिया गया है। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह समेत शीर्ष रक्षा और सुरक्षा अधिकारी मौजूद थे। भारत ने सिंधु जल संधि को अस्थायी रूप से निलंबित करने और अटारी-वाघा बॉर्डर की चेक पोस्ट को बंद करने का फैसला किया है। भारत ने स्पष्ट किया है कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद का समर्थन पूरी तरह और स्थायी रूप से नहीं छोड़ता, तब तक यह प्रतिबंध जारी रहेगा।

इस बीच, भारतीय वायुसेना ने बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है, जिसे ‘आक्रमण’ नाम दिया गया है। इस युद्धाभ्यास में राफेल, सुखोई और मिराज जैसे अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमान भाग ले रहे हैं। पायलटों को पहाड़ी और मैदानी दोनों तरह के लक्ष्यों पर हमला करने के मिशन दिए गए हैं।

वायुसेना के सूत्रों के अनुसार, यह अभ्यास वास्तविक युद्ध जैसी परिस्थितियों में किया जा रहा है ताकि पायलट किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। पूर्वी क्षेत्र से भी कई ट्रांसपोर्ट और फाइटर जेट्स को अभ्यास में शामिल किया गया है।

एयर हेडक्वार्टर्स की सीधी निगरानी में हो रहे इस युद्धाभ्यास में वायुसेना के कई वरिष्ठ पायलट और प्रशिक्षक भाग ले रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह अभ्यास सिर्फ शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि संभावित सैन्य कार्रवाई के लिए एक रणनीतिक तैयारी है।

गौरतलब है कि फरवरी 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी। इस बार भी हालात कुछ वैसे ही बनते नजर आ रहे हैं।

देश एकजुट, विपक्ष का भी समर्थन
पहलगाम हमले के बाद बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने सरकार के साथ खड़े होने का संकल्प लिया है। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देने और आतंकी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर कार्रवाई करने की बात कही गई।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, सरकार के आश्वासन के बाद खत्म किया अनशन, जंतर-मंतर प्रदर्शन और संसद मार्च पर कार्रवाई नहीं होगी

    सोशल मीडिया में छाया कॉकरोच जनता पार्टी ट्रेंड, आखिर क्या है मामला

    आशा भोसले के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, अक्षय कुमार बोले-आवाज अमर रहेगी; कल होगा अंतिम संस्कार।

    1 अप्रैल से बदल जाएगा आर्थिक सिस्टम: टैक्स में राहत, लेकिन महंगाई का डबल झटका

    क्रिकेट खेलते समय दर्दनाक हादसा: 13 वर्षीय किशोर के शरीर में आर-पार हुआ सरिया, दिल्ली में सफल ऑपरेशन।

    लोकसभा में राहुल गांधी को लेकर अमित शाह का तीखा हमला, विपक्ष का हंगामा।

    बड़ा विमान हादसा: चतरा के जंगल में एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 लोगों की मौत

    दिल्ली में खुले गड्ढे में गिरकर पौड़ी निवासी की मौत, प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल

    30 जनवरी को शहीदों की स्मृति में देशभर में दो मिनट का मौन, भारत सरकार ने जारी किए निर्देश

    देशभर में UGC बिल 2026 के खिलाफ उठी आवाज, बिहार में सियासी घमासान तेज

    UGC के नए नियमों से देशभर में उबाल, 90% समर्थन देने वाला समाज अब विरोध में, पढ़ें देश की बड़ी खबरें।

    दुःखद: डोडा में सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिरी, 10 जवान शहीद, 11 घायल

    दुःखद: डोडा में सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिरी, 10 जवान शहीद, 11 घायल

    आतंकवाद के खिलाफ मिशन मोड में जारी रहे कार्रवाई: अमित शाह

    ऑनलाइन विरोध, ऑफलाइन असर, सोशल मीडिया पर उठी अरावली बचाओ आवाज, पर्यावरण कानूनों पर पुनर्विचार की माँग

    चम्पावत सर्किट हाउस के पास दिख रहा है तेंदुआ, लोगों में दहशत, रोजाना हजारों लोग करते हैं आवाजाही, प्रशासन से सुरक्षा इंतज़ाम बढ़ाने की मांग

    स्कूल में दर्दनाक हादसा: परीक्षा के दौरान कक्षा छह के छात्र अमेय सिंह की हार्ट अटैक से अचानक मौत, परिवार और स्कूल में शोक

    सोशल मीडिया पर 19 मिनट 34 सेकंड वायरल, 19 मिनट 34 सेकंड वायरल वीडियो: क्या है हकीकत

    सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के प्रयास में आरोपी को दो साल नौ महीने की सजा - समाज में नफरत फैलाने वालों पर बड़ा सबक

    ब्रेकिंग न्यूज़ - खौफनाक हादसा: भीषण टक्कर के बाद बस-ट्रक में लगी आग, अब तक तीन की मौत, 25 यात्री घायल


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in