• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती , >>> 84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके (Champawat News)

Posted by admin
2026-09-13 12:55:18
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके


MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके
पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव के आदेश एवं क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में अग्निशमन केंद्र टनकपुर की टीम द्वारा 12 सितम्बर को MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मॉक ड्रिल का उद्देश्य छात्र-छात्राओं और स्कूल स्टाफ को आगजनी जैसी आपात स्थिति में सुरक्षित रहने और त्वरित बचाव के तरीकों की जानकारी देना रहा।

मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन टीम ने छात्र-छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ को आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकासी, संयम बनाए रखने और आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव के उपायों की जानकारी दी। इस दौरान स्ट्रेचर और अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग का भी अभ्यास कराया गया।

फायर टीम ने DCP एवं CO₂ अग्निशमन यंत्र तथा मिनी वाटर टेंडर की मदद से कृत्रिम आग बुझाने का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। छात्रों को बताया गया कि अलग-अलग प्रकार की आग में किस तरह के अग्निशमन उपकरण का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

इसके साथ ही टीम ने LPG सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग, रखरखाव और सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी। छात्रों और स्कूल स्टाफ को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचने और संबंधित एजेंसियों को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया।
अग्निशमन विभाग ने लोगों से अपील की कि आपदा या आगजनी की स्थिति में घबराएं नहीं, सतर्क रहें और तत्काल 112 पर सूचना दें। मॉक ड्रिल के माध्यम से स्कूल में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ आपात स्थिति में प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देने का अभ्यास भी कराया गया।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई

    चम्पावत में खेल सुविधाओं को बड़ी सौगात, शूटिंग रेंज के लिए 9.51 करोड़ स्वीकृत

    पीपलढिंग और फूलारकोट में स्वास्थ्य शिविर, 68 ग्रामीणों की जांच


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in