🔊
डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था
उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में एम्बुलेंस संचालन के लिए वाहन चालक की आवश्यकता का जिलाधिकारी मनीष कुमार ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर चिकित्सा प्रबंधन समिति के माध्यम से एक वाहन चालक की व्यवस्था की गई है।
चालक की व्यवस्था होने के बाद अस्पताल में एम्बुलेंस संचालन सुचारु रहेगा। इससे मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर एम्बुलेंस के माध्यम से समय पर लाने-ले जाने तथा गंभीर मरीजों को उच्च चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाने में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं होगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सुचारु बनाए रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। विशेष रूप से आकस्मिक एवं गंभीर परिस्थितियों में मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि अस्पतालों में मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली आवश्यक सेवाओं के संचालन में किसी प्रकार की कमी या व्यवधान न हो। एम्बुलेंस सेवा सुचारु रहने से आपात स्थिति में मरीजों को समय पर उपचार और जरूरत पड़ने पर उच्च चिकित्सा संस्थान तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।