🔊
उत्तराखंड में कल से भारी बारिश/बर्फबारी को लेकर अलर्ट, प्रशासन सतर्क
देहरादून।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के आधार पर उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर जनपदों में 23 जनवरी 2026 को कहीं-कहीं भारी बारिश एवं बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए इन जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जनपदों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) की ओर से समस्त जिलाधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। अलर्ट अवधि के दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने तथा शीत दिवस की स्थिति बनने की संभावना है।
प्रशासन को दिए गए प्रमुख निर्देश:
पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग गतिविधियों पर रोक, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश।
चारधाम यात्रा मार्गों पर आवश्यकतानुसार वाहनों को सुरक्षित स्थलों पर रोके जाने की व्यवस्था।
आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई एवं सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान।
IRS प्रणाली के तहत नामित अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे।
NH, PWD, PMGSY, BRO, WB, CPWD आदि एजेंसियों को मार्ग अवरुद्ध होने पर तत्काल खोलने के निर्देश।
सभी तहसील, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात रहेंगे।
पुलिस चौकियों/थानों को आपदा उपकरणों व वायरलेस सहित हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश।
अधिकारियों/कर्मचारियों के मोबाइल फोन स्विच्ड ऑन रखने के निर्देश।
आवश्यक उपकरण व सामग्री वाहनों में रखने तथा फंसे लोगों के लिए भोजन व मेडिकल सुविधा सुनिश्चित करने को कहा गया।
विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश।
खराब मौसम के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन पर रोक।
नगरीय क्षेत्रों में नालियों व कलवर्ट्स की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश।
जिला सूचना अधिकारियों को चेतावनी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया।
आपात स्थिति में संपर्क:
राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष (SEOC) के फोन नंबर 0135-2710335, 2664314, 2664315, 2664316, फैक्स 0135-2710334, टोल फ्री 1070, मोबाइल 9058441404, 8218867005 पर तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि मौसम की चेतावनियों को गंभीरता से लें, अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: