🔊
उत्तराखंड पुलिस में बड़े पैमाने पर डीएसपी स्तर के तबादले, आदेश जारी,चम्पावत: पुलिस उपाधीक्षक (CO) वन्दना वर्मा अब देहरादून में संभालेंगी कमान।
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिस उपाधीक्षकों (Dy SP) के स्थानांतरण/तैनाती से संबंधित आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश 30 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड की ओर से जारी किया गया। आदेश के अनुसार जनहित/रिक्त पदों के सापेक्ष अधिकारियों को उनकी वर्तमान तैनाती से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी सूची के अनुसार कई जिलों और मुख्यालय स्तर पर कार्यरत डीएसपी अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें जनपद चम्पावत, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, ऊधमसिंह नगर और पुलिस मुख्यालय से जुड़े अधिकारी शामिल हैं।
प्रमुख स्थानांतरण इस प्रकार हैं:
किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?
जारी सूची के मुताबिक, देहरादून, अल्मोड़ा और खुफिया विभाग (Intelligence) में प्रमुख बदलाव किए गए हैं। तबादलों की स्थिति इस प्रकार है:
वन्दना वर्मा: इन्हें जनपद चम्पावत से हटाकर अब जनपद देहरादून भेजा गया है।
योगेश चन्द: अभिसूचना (Intelligence) मुख्यालय से अब पुलिस मुख्यालय में तैनात किए गए हैं।
ओशिन जोशी: जनपद टिहरी गढ़वाल से अब सीआईडी (CID) सेक्टर, देहरादून भेजी गई हैं।
भाष्कर लाल साह: जनपद देहरादून से हटाकर अब सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा, उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है।
मनोज के. असवाल: जनपद देहरादून से अब अभिसूचना (Intelligence) मुख्यालय भेजे गए हैं।
बलवन्त सिंह रावत: अभिसूचना मुख्यालय से अब जनपद अल्मोड़ा भेजे गए हैं।
गोपाल दत्त जोशी: जनपद अल्मोड़ा से अब अभिसूचना (Intelligence) मुख्यालय तैनात किए गए हैं।
पुलिस विभाग में हुए इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे कानून-व्यवस्था, अभियोजन कार्य और पुलिस प्रशासन को और अधिक मजबूती मिलेगी।