• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> चम्पावत में SARRA और 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, डीएम ने विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, 15 जल स्रोतों की परियोजनाओं की हुई समीक्षा। , >>> आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 773 लोगों ने उठाया लाभ, क्षार सूत्र, पंचकर्म, अग्नि व मर्म चिकित्सा बनी आकर्षण का केंद्र; एक्सीलेंस सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों का रोस्टर तैयार करने की तैयारी , >>> बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जिलाधिकारी ने रद्द किए अधिकारियों के अवकाश, सड़कों से मलबा हटाने में जुटी टीमें। , >>> आपसी सहमति से लोहाघाट पीजी कॉलेज में धीमा पड़ा छात्रसंघ चुनाव का शोर। , >>> जल पुलिस जवान की गौसेवा को गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने सराहा, नित्य आश्रम गौशाला काला झाला का निरीक्षण कर रविंद्र कुमार को किया सम्मानित। ,

Sunday, 27-September-2026

होम उत्तराखंड देहरादून

देहरादून: विदेशी छात्रा दुष्कर्म मामला, जीरो एफआईआर की जांच भी जीरो आरोपी छात्र बरी, कोर्ट ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल (Champawat News)

Posted by admin
2026-02-02 07:49:51
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

देहरादून: विदेशी छात्रा दुष्कर्म मामला, जीरो एफआईआर की जांच भी जीरो आरोपी छात्र बरी, कोर्ट ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल


देहरादून के एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली विदेशी छात्रा से दुष्कर्म के चर्चित मामले में अदालत ने आरोपी विदेशी छात्र को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। यह मामला अक्तूबर 2024 में दिल्ली के कश्मीरी गेट थाने में जीरो एफआईआर के तहत दर्ज किया गया था, जिसे बाद में विवेचना के लिए देहरादून पुलिस को स्थानांतरित किया गया।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनी शुक्ला की अदालत ने दक्षिण सूडान निवासी छात्र मूसा उर्फ मोजा मोजिज लाडू जेम्स को दोषमुक्त करते हुए क्लेमेंटटाउन थाने के तत्कालीन जांच अधिकारी पर कड़ी टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि विवेचना के दौरान वैज्ञानिक साक्ष्यों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया, जिससे अभियोजन का मामला कमजोर हुआ।
अदालत ने अपने आदेश में कहा कि यदि छात्रा का आरोप था कि उसके साथ सोते समय दुष्कर्म किया गया, तो सामान्य प्रक्रिया के तहत पुलिस को मौके से बिस्तर की चादर, कपड़े और अन्य आवश्यक साक्ष्य जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। यह जांच में गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।
पीड़ित छात्रा दक्षिण अफ्रीका की रहने वाली है और देहरादून में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही थी। उसने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि 29 अक्तूबर 2024 की रात क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में उनके समूह की फेयरवेल पार्टी थी, जिसमें संस्थान के कई छात्र-छात्राएं शामिल थे। पार्टी के बाद जब वह सो रही थी, तब आरोपी ने उसके साथ बेसुध अवस्था में दुष्कर्म किया।
हालांकि अदालत में जिरह के दौरान छात्रा ने स्वीकार किया कि पार्टी में उसने और उसके साथियों ने शराब का सेवन किया था। नशे की स्थिति में उसे यह स्पष्ट रूप से याद नहीं था कि उसे किसने और कब छुआ।
मामले में गवाही देने वाले अन्य विदेशी छात्रों ने अदालत को बताया कि आरोपी और पीड़िता अलग-अलग कमरों में सोए थे। एक छात्र ने यह भी कहा कि रात में उसे पीड़िता के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी थी, लेकिन संभव है कि वह किसी बुरे सपने के कारण उठी हो। जब वह उसके कमरे में गया, तो वहां आरोपी मौजूद नहीं था।
अदालत ने समस्त साक्ष्यों और गवाहियों के आधार पर आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया और जांच की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े किए।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    चम्पावत में SARRA और 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, डीएम ने विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, 15 जल स्रोतों की परियोजनाओं की हुई समीक्षा।

    आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 773 लोगों ने उठाया लाभ, क्षार सूत्र, पंचकर्म, अग्नि व मर्म चिकित्सा बनी आकर्षण का केंद्र; एक्सीलेंस सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों का रोस्टर तैयार करने की तैयारी

    बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जिलाधिकारी ने रद्द किए अधिकारियों के अवकाश, सड़कों से मलबा हटाने में जुटी टीमें।

    आपसी सहमति से लोहाघाट पीजी कॉलेज में धीमा पड़ा छात्रसंघ चुनाव का शोर।

    जल पुलिस जवान की गौसेवा को गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने सराहा, नित्य आश्रम गौशाला काला झाला का निरीक्षण कर रविंद्र कुमार को किया सम्मानित।

    आदि कैलाश यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट, 19 से 26 अक्टूबर तक आम यात्रियों को नहीं मिलेगा इनर लाइन परमिट।

    आमहाट में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

    चम्पावत पुलिस का गौरव बढ़ाया, फायरमैन महेंद्र सिंह रावत ने जीता कांस्य पदक।

    चम्पावत में SARRA और 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर।

    चम्पावत में बारिश का दौर जारी, लोहाघाट-बारा​कोट-पाटी में मध्यम वर्षा।

    शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं और वीर माताओं को मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा

    गणाई गंगोली महाविद्यालय में छात्रसंघ निर्विरोध चुना गया, अध्यक्ष पद पर मनीषा जोशी, संयुक्त सचिव शिवानी, कोषाध्यक्ष सानिया आर्या और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आरती निर्विरोध निर्वाचित।

    कोतवाली पंचेश्वर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह कप्रवाण ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

    नायकखेड़ा में 83.58 करोड़ रुपये से बन रहा इकोलॉजिकल कॉरिडोर, करीब 50 प्रतिशत काम पूरा, आपदा जोखिम कम करने के साथ क्षेत्र की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

    चम्पावत के चारों विकासखंडों में बनेंगे खेल मैदान, करीब 30 स्थानों पर 1.71 करोड़ रुपये से अधिक के खेल अवस्थापना कार्य प्रस्तावित, ग्रामीण युवाओं को गांव के नजदीक मिलेंगी खेल सुविधाएं।

    चम्पावत में नशा मुक्ति अभियान का कैलेंडर तैयार, सितंबर से जनवरी तक स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं, पोस्टर-स्लोगन प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक होंगे

    रेड अलर्ट के बीच प्रशासन अलर्ट, एसडीएम लोहाघाट ने तहसील क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, लोगों से नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

    पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 12 अक्टूबर को मतदान, 14 अक्टूबर को होगी मतगणना; 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को दाखिल होंगे नामांकन

    पंचायत उपचुनाव के लिए RO और ARO तैनात, चम्पावत में 20, लोहाघाट में 17, पाटी में 34 और बाराकोट में 19 रिक्त पदों के लिए अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

    ई-ऑफिस से तेज और पारदर्शी होगी सरकारी कार्यप्रणाली चम्पावत में 180 अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया ई-ऑफिस का व्यावहारिक प्रशिक्षण, 87 सरकारी कार्यालय पोर्टल पर पंजीकृत


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in