🔊
उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ 24 वर्षीय युवक दबोचा, 315 बोर तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार।
बाजपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर में अवैध शस्त्र और नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बाजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को 315 बोर के तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बाजपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई। पुलिस ने 15 मार्च 2026 को दोराहा चौकी, कोतवाली बाजपुर की टीम द्वारा स्वार रोड स्थित बंद पड़ी पुरानी फैक्ट्री के पास से एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा।
तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान अनुराग सागर (24 वर्ष), पुत्र सुंदरलाल सागर, निवासी ग्राम बाजपुर, कोतवाली बाजपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी को आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली बाजपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
पुलिस टीम में शामिल रहे:
उपनिरीक्षक जगदीश चंद्र तिवारी, प्रभारी चौकी दोराहा
अपर उपनिरीक्षक सुनील कुमार, कोतवाली बाजपुर
कांस्टेबल 286 विजयपाल सिंह
कांस्टेबल 299 कैलाश पांडेय।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: