• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> चम्पावत में SARRA और 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, डीएम ने विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, 15 जल स्रोतों की परियोजनाओं की हुई समीक्षा। , >>> आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 773 लोगों ने उठाया लाभ, क्षार सूत्र, पंचकर्म, अग्नि व मर्म चिकित्सा बनी आकर्षण का केंद्र; एक्सीलेंस सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों का रोस्टर तैयार करने की तैयारी , >>> बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जिलाधिकारी ने रद्द किए अधिकारियों के अवकाश, सड़कों से मलबा हटाने में जुटी टीमें। , >>> आपसी सहमति से लोहाघाट पीजी कॉलेज में धीमा पड़ा छात्रसंघ चुनाव का शोर। , >>> जल पुलिस जवान की गौसेवा को गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने सराहा, नित्य आश्रम गौशाला काला झाला का निरीक्षण कर रविंद्र कुमार को किया सम्मानित। ,

Sunday, 27-September-2026

होम उत्तराखंड लोहाघाट

गंभीर पेयजल संकट को लेकर नागरिकों का धरना प्रदर्शन जारी। आंदोलन को मिल रहा है व्यापक जनसमर्थन। (Champawat News)

Posted by admin
2025-05-04 07:51:07
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

गंभीर पेयजल संकट को लेकर नागरिकों का धरना प्रदर्शन जारी। आंदोलन को मिल रहा है व्यापक जनसमर्थन।


बंसवाड़ पेयजल योजना को सूखे ने निगला 2160 केएल के स्थान पर 560 केएल ही मिल रहा है लोगों को पानी।

लोगों का आंदोलन लाया रंग। रायकोट ट्यूबवेल हुआ चालू। 50 हज़ार लीटर अतिरिक्त मिलने लगा है पानी।

लोहाघाट। नगर में गंभीर पेयजल संकट के चलते नगर विकास संघर्ष समिति के बैनर तले लोगों का स्थानीय कचहरी में धरना प्रदर्शन लगातार जारी है जिसे व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। नगर के लोगों को कई वर्षों से हर तीसरे दिन उसमें भी थोड़ा पानी मिल रहा है। जिसके लिए लोग सरयू नदी से लिफ्ट पेयजल योजना बनाने की लगातार मांग करते आ रहे हैं। इस मांग को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पहले ही अपनी स्वीकृति पहले दी जा चुकी थी। वर्तमान में बंसवाड़ से नगर को मिलने वाला पानी सूखे ने निगल लिया है। इस प्रकार लोगों को लोहावती नदी से 400, ऋषेश्वर से 30, फोर्ती से 30 तथा टैंकरों से 50 केएल पानी की आपूर्ति हो रही है जबकी नगर की आवश्यकता 2160 केएल की है। वैसे देखा जाए तो लोगों को मांग का एक चौथाई ही पानी मिल रहा है। हालांकि जल संस्थान द्वारा एक दिन छोड़कर लोगों को 35 से 40 लीटर तथा दो स्थानों में दो दिन छोड़कर 50 से 60 लीटर पानी की आपूर्ति का दावा किया जा रहा है, लेकिन आंदोलनकारी इस दावे को झुठला रहे हैं। उनका कहना है कि चार-पांच दिन में पानी मिल रहा है उसमें भी पानी की गुणवत्ता अच्छी नहीं है। इधर जल निगम के ईई बीके पाल का कहना है उनके द्वारा 106 करोड रुपए लागत की सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की डीपीआर शासन को भेजी गई है। इससे पूर्व जो डीपीआर भेजी गई थी उसमें आपत्तियां लगाई गई थी जिन्हें दूर कर दोबारा भेजा गया है। आंदोलनकारीयो का कहना है कि नगर के लोगों की प्यास बुझाने का एकमात्र माध्यम ही सरयू नदी से लिफ्ट पेयजल योजना से आपूर्ति किया जाना है। स्थानीय कचहरी में आज पेयजल समस्या को लेकर शैलेंद्र राय, रणजीत अधिकारी, राज किशोर शाह, गणेश पुनेठा, डीडी पांडे, ममता ढेक, पूरण उप्रेती, उषा अधिकारी, दीपक शाह, अजय गोरख, रमेश बिष्ट आदि लोगों ने धरना दिया। धरना स्थल में हुई बैठक में आंदोलनकारीयो का साफ़ कहना था कि वह किसी शौक के कारण यह आंदोलन नहीं कर रहे हैं, बल्कि पीने के पानी के अभाव से हलक सूख चुके है।

बॉक्स
पेयजल सचिव एवं जिलाधिकारी भी चाहते हैं कि जल्द बने सरयू पेयजल योजना।

लोहाघाट। नगर की गंभीर पेयजल समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी नवनीत पांडे बराबर राज्य सरकार के संपर्क में है। उनका कहना है कि पेयजल के अभाव के चलते लोहाघाट में सीवर लाइन के निर्माण का भी प्रस्ताव नहीं हो पा रहा है। जिलाधिकारी के अनुसार लोहाघाट नगर के लिए सरयू पेयजल योजना के अलावा कोई दूसरा विकल्प ही नहीं है जिसे मा॰ मुख्यमंत्री जी द्वारा भी अपनी घोषणा में शामिल किया गया था। जल निगम द्वारा डीपीआर तैयार कर पुनः भेजी गई है। उधर पेयजल सचिव शैलेश बगौली भी चाहते हैं कि सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की स्वीकृति में आ रही बाधाओं को दूर कर उसे अंतिम रूप दिया जाए।

फोटो- कचहरी में धरना प्रदर्शन करते नगर के लोग।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    चम्पावत में SARRA और 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, डीएम ने विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, 15 जल स्रोतों की परियोजनाओं की हुई समीक्षा।

    आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 773 लोगों ने उठाया लाभ, क्षार सूत्र, पंचकर्म, अग्नि व मर्म चिकित्सा बनी आकर्षण का केंद्र; एक्सीलेंस सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों का रोस्टर तैयार करने की तैयारी

    बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जिलाधिकारी ने रद्द किए अधिकारियों के अवकाश, सड़कों से मलबा हटाने में जुटी टीमें।

    आपसी सहमति से लोहाघाट पीजी कॉलेज में धीमा पड़ा छात्रसंघ चुनाव का शोर।

    जल पुलिस जवान की गौसेवा को गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने सराहा, नित्य आश्रम गौशाला काला झाला का निरीक्षण कर रविंद्र कुमार को किया सम्मानित।

    आदि कैलाश यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट, 19 से 26 अक्टूबर तक आम यात्रियों को नहीं मिलेगा इनर लाइन परमिट।

    आमहाट में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

    चम्पावत पुलिस का गौरव बढ़ाया, फायरमैन महेंद्र सिंह रावत ने जीता कांस्य पदक।

    चम्पावत में SARRA और 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर।

    चम्पावत में बारिश का दौर जारी, लोहाघाट-बारा​कोट-पाटी में मध्यम वर्षा।

    शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं और वीर माताओं को मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा

    गणाई गंगोली महाविद्यालय में छात्रसंघ निर्विरोध चुना गया, अध्यक्ष पद पर मनीषा जोशी, संयुक्त सचिव शिवानी, कोषाध्यक्ष सानिया आर्या और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आरती निर्विरोध निर्वाचित।

    कोतवाली पंचेश्वर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह कप्रवाण ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

    नायकखेड़ा में 83.58 करोड़ रुपये से बन रहा इकोलॉजिकल कॉरिडोर, करीब 50 प्रतिशत काम पूरा, आपदा जोखिम कम करने के साथ क्षेत्र की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

    चम्पावत के चारों विकासखंडों में बनेंगे खेल मैदान, करीब 30 स्थानों पर 1.71 करोड़ रुपये से अधिक के खेल अवस्थापना कार्य प्रस्तावित, ग्रामीण युवाओं को गांव के नजदीक मिलेंगी खेल सुविधाएं।

    चम्पावत में नशा मुक्ति अभियान का कैलेंडर तैयार, सितंबर से जनवरी तक स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं, पोस्टर-स्लोगन प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक होंगे

    रेड अलर्ट के बीच प्रशासन अलर्ट, एसडीएम लोहाघाट ने तहसील क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, लोगों से नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

    पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 12 अक्टूबर को मतदान, 14 अक्टूबर को होगी मतगणना; 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को दाखिल होंगे नामांकन

    पंचायत उपचुनाव के लिए RO और ARO तैनात, चम्पावत में 20, लोहाघाट में 17, पाटी में 34 और बाराकोट में 19 रिक्त पदों के लिए अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

    ई-ऑफिस से तेज और पारदर्शी होगी सरकारी कार्यप्रणाली चम्पावत में 180 अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया ई-ऑफिस का व्यावहारिक प्रशिक्षण, 87 सरकारी कार्यालय पोर्टल पर पंजीकृत


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in