• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> गंगोलीहाट में मोदी मिशन नशामुक्त अभियान को मिल रहा समर्थन, सभी मंडलों में अभियान चलाने का दावा , >>> सावन उत्सव में गीता धामी ने महिलाओं से किया संवाद, बोलीं-पहाड़ की नारी संघर्ष की मिसाल, आर्थिक मजबूती से बदलेगा परिवार का भविष्य। , >>> मां अखिलतारिणी मंदिर की कार्यकारिणी पर फिर जताया भरोसा , >>> चम्पावत में गीता धामी की बढ़ती सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल, महिलाओं से जुड़ा मजबूत जनसंपर्क। , >>> जनता मिलन में पहुंचे 100 फरियादी, 13 के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश। ,

Tuesday, 11-August-2026

होम उत्तराखंड देहरादून

उत्तराखंड में जगह जगह भारी बारिश-बर्फबारी का रेड अलर्ट, चारधाम यात्रियों को रोकने के निर्देश (Champawat News)

Posted by admin
2025-05-06 12:06:55
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

उत्तराखंड में जगह जगह भारी बारिश-बर्फबारी का रेड अलर्ट, चारधाम यात्रियों को रोकने के निर्देश


देहरादून, 6 मई 2025:
मौसम विभाग द्वारा उत्तरकाशी जनपद में 07 और 08 मई को भारी से बहुत भारी वर्षा, बर्फबारी, आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही अन्य जनपदों में भी 06 से 08 मई तक ऑरेंज और येलो अलर्ट लागू किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस गंभीर मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए आपदा प्रबंधन सचिव श्री विनोद कुमार सुमन से विस्तृत जानकारी ली और सभी जिलों में अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री विनय कुमार रुहेला और सचिव श्री सुमन ने सोमवार को सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की।

बैठक में सभी जिलों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और आपदा की स्थिति में त्वरित रिस्पॉन्स देने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी कहा गया कि भारी वर्षा के दौरान चारधाम यात्रियों को अस्थायी रूप से सुरक्षित स्थानों पर रोका जाए और मौसम सामान्य होने पर ही उन्हें यात्रा की अनुमति दी जाए।

राज्य सरकार ने आपदा से निपटने के लिए समुदाय आधारित चेतावनी प्रणाली की शुरुआत की है। इसकी शुरुआत टिहरी जनपद से की गई है, जहां प्रत्येक गांव में पांच सदस्यीय आपदा सतर्कता समूह बनाए गए हैं। ये समूह किसी भी आपदा की सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) को तत्काल देंगे।

सचिव श्री सुमन ने बताया कि इन समूहों के सभी सदस्यों के मोबाइल नंबर DEOC में दर्ज हैं ताकि किसी एक से संपर्क न हो पाने पर अन्य से त्वरित संवाद किया जा सके। इससे राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाई जा सकेगी।

इस बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री आनंद स्वरूप, डीआईजी श्री राजकुमार नेगी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री मो. ओबैदुल्लाह अंसारी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    गंगोलीहाट में मोदी मिशन नशामुक्त अभियान को मिल रहा समर्थन, सभी मंडलों में अभियान चलाने का दावा

    सावन उत्सव में गीता धामी ने महिलाओं से किया संवाद, बोलीं-पहाड़ की नारी संघर्ष की मिसाल, आर्थिक मजबूती से बदलेगा परिवार का भविष्य।

    मां अखिलतारिणी मंदिर की कार्यकारिणी पर फिर जताया भरोसा

    चम्पावत में गीता धामी की बढ़ती सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल, महिलाओं से जुड़ा मजबूत जनसंपर्क।

    जनता मिलन में पहुंचे 100 फरियादी, 13 के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

    SIR-2026 पर सियासी दलों की बैठक, मतदाता सूची को लेकर प्रशासन ने मांगा सहयोग।

    लधौनधुरा शिव मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव, जलाभिषेक के बाद विशाल भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब।

    चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रीठा साहिब क्षेत्र में 02 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट

    मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में बड़ी पहल, चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति।

    विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के सफल सम्पादन हेतु राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग आयोजित हुई बैठक।

    चामी-चौमेल में अषाढ़ी मेले की तैयारियां तेज, 24 अगस्त से होगा शुभारंभ

    गंगोलीहाट में NCC कैडेट्स ने रोपे पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    करोड़ों खर्च के बाद भी गौड़ी पावर हाउस बंद, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in