🔊
दुकानदार से मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट की वारदात, पीड़ित ने पुलिस को सौंपा प्रार्थना पत्र
लोहाघाट (चंपावत), 2 जून 2025।
लोहाघाट थाना क्षेत्र में एक दुकानदार के साथ मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट की घटना सामने आई है। पीड़ित दुकानदार सुशेष चंद्र ने इस संबंध में थानाध्यक्ष लोहाघाट को एक लिखित शिकायत सौंपी है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, घटना 1 जून की रात लगभग 8:00 से 8:30 बजे के बीच की है, जब तीन अज्ञात युवक दुकान में घुस आए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए दुकान से खाया दूध का बर्तन, दही का कुंडा, तथा तैयार की गई कचौरी समेत अन्य सामान फेंक दिया और तोड़फोड़ की। साथ ही गल्ले से जितनी भी नकदी थी, लूटकर फरार हो गए।
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की और गंभीर धमकियाँ दीं। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है, जिसकी फुटेज उनके पास सुरक्षित है।
पीड़ित ने मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।