• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> चम्पावत में SARRA और 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, डीएम ने विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, 15 जल स्रोतों की परियोजनाओं की हुई समीक्षा। , >>> आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 773 लोगों ने उठाया लाभ, क्षार सूत्र, पंचकर्म, अग्नि व मर्म चिकित्सा बनी आकर्षण का केंद्र; एक्सीलेंस सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों का रोस्टर तैयार करने की तैयारी , >>> बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जिलाधिकारी ने रद्द किए अधिकारियों के अवकाश, सड़कों से मलबा हटाने में जुटी टीमें। , >>> आपसी सहमति से लोहाघाट पीजी कॉलेज में धीमा पड़ा छात्रसंघ चुनाव का शोर। , >>> जल पुलिस जवान की गौसेवा को गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने सराहा, नित्य आश्रम गौशाला काला झाला का निरीक्षण कर रविंद्र कुमार को किया सम्मानित। ,

Sunday, 27-September-2026

होम उत्तराखंड उत्तराखंड

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा: शिकायतों का औपचारिक नहीं, वास्तविक समाधान सुनिश्चित करें - मुख्यमंत्री (Champawat News)

Posted by admin
2026-09-14 20:17:01
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा: शिकायतों का औपचारिक नहीं, वास्तविक समाधान सुनिश्चित करें - मुख्यमंत्री


सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा: शिकायतों का औपचारिक नहीं, वास्तविक समाधान सुनिश्चित करें - मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जन शिकायतों का त्वरित, समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों को पोर्टल पर बंद करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिन जिलों में किसी विशेष प्रकृति की शिकायतें अधिक प्राप्त हो रही हैं, वहां जिलाधिकारी संबंधित विभागों के साथ विभागवार समीक्षा कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही बार-बार सामने आ रही समान शिकायतों के कारणों का विश्लेषण कर उनके स्थायी समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाए।

तहसीलों का औचक निरीक्षण करें डीएम
मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को तहसीलों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने दाखिल-खारिज के मामलों का निर्धारित समयसीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने तथा भूमि धोखाधड़ी से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने को कहा।

उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी कार्यों के लिए आमजन को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और निर्धारित सेवाएं समय पर उपलब्ध हों।

पेयजल व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता को शीर्ष प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा पाइपलाइन और सीवर लाइनों का 15 दिन के भीतर ऑडिट कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

पेयजल आपूर्ति में व्यवधान, लीकेज और अन्य समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
30 दिन से अधिक लंबित शिकायतों की होगी विशेष समीक्षा
मुख्यमंत्री ने 30 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों के निस्तारण पर विशेष ध्यान देने को कहा। सचिव, विभागाध्यक्ष और जिलाधिकारी अपने स्तर पर लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा करेंगे। निर्धारित समय में शिकायत का निस्तारण नहीं होने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।

वहीं 180 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों की विभागवार स्थिति की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने पुराने मामलों की नियमित मॉनिटरिंग और उनके लंबित रहने के कारणों की समीक्षा के निर्देश दिए।

'स्पेशल क्लोज' और 'फोर्स क्लोज' से बचें
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शिकायतों को अनावश्यक रूप से 'स्पेशल क्लोज' या 'फोर्स क्लोज' न करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि शिकायत बंद करने से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि समस्या के समाधान के लिए अपेक्षित कार्रवाई वास्तव में हुई है।

उन्होंने शिकायतकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक के आधार पर निस्तारण की गुणवत्ता का आकलन करने और अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए। वहीं लापरवाही और अनावश्यक देरी करने वालों की जवाबदेही तय करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ताओं से फोन पर की बात
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर सीधे बातचीत कर समस्याओं के निस्तारण की वास्तविक स्थिति जानी।

संजय कुमार रावत ने बताया कि उनके दिवंगत पिता के उपचार से संबंधित चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिलों का भुगतान लंबित है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पौड़ी गढ़वाल की बेबी कोटनाला ने परित्यक्ता पेंशन से जुड़ी समस्या बताई। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

हरिद्वार की गीता ने बताया कि उनके घर के पास करीब तीन माह पहले पानी की टंकी बन गई, लेकिन अभी तक उससे पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। मुख्यमंत्री ने मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार को मौके का निरीक्षण कर तत्काल पेयजल आपूर्ति शुरू कराने के निर्देश दिए।

वहीं देहरादून की शिल्पी सक्सेना ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन पर स्ट्रीट लाइट से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के बाद समयबद्ध तरीके से समस्या का समाधान कर दिया गया। अल्मोड़ा के आयुष बिष्ट ने भी छात्रवृत्ति संबंधी शिकायत के समाधान की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने छात्रवृत्ति मिलने में हुई देरी के कारणों की जांच करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन शासन और आमजन के बीच प्रभावी संवाद का माध्यम है। इसका उद्देश्य केवल शिकायतों की संख्या कम करना नहीं, बल्कि नागरिकों की समस्याओं का वास्तविक, समयबद्ध और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना है


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    चम्पावत में SARRA और 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, डीएम ने विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, 15 जल स्रोतों की परियोजनाओं की हुई समीक्षा।

    आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 773 लोगों ने उठाया लाभ, क्षार सूत्र, पंचकर्म, अग्नि व मर्म चिकित्सा बनी आकर्षण का केंद्र; एक्सीलेंस सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों का रोस्टर तैयार करने की तैयारी

    बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जिलाधिकारी ने रद्द किए अधिकारियों के अवकाश, सड़कों से मलबा हटाने में जुटी टीमें।

    आपसी सहमति से लोहाघाट पीजी कॉलेज में धीमा पड़ा छात्रसंघ चुनाव का शोर।

    जल पुलिस जवान की गौसेवा को गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने सराहा, नित्य आश्रम गौशाला काला झाला का निरीक्षण कर रविंद्र कुमार को किया सम्मानित।

    आदि कैलाश यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट, 19 से 26 अक्टूबर तक आम यात्रियों को नहीं मिलेगा इनर लाइन परमिट।

    आमहाट में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

    चम्पावत पुलिस का गौरव बढ़ाया, फायरमैन महेंद्र सिंह रावत ने जीता कांस्य पदक।

    चम्पावत में SARRA और 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर।

    चम्पावत में बारिश का दौर जारी, लोहाघाट-बारा​कोट-पाटी में मध्यम वर्षा।

    शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं और वीर माताओं को मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा

    गणाई गंगोली महाविद्यालय में छात्रसंघ निर्विरोध चुना गया, अध्यक्ष पद पर मनीषा जोशी, संयुक्त सचिव शिवानी, कोषाध्यक्ष सानिया आर्या और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आरती निर्विरोध निर्वाचित।

    कोतवाली पंचेश्वर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह कप्रवाण ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

    नायकखेड़ा में 83.58 करोड़ रुपये से बन रहा इकोलॉजिकल कॉरिडोर, करीब 50 प्रतिशत काम पूरा, आपदा जोखिम कम करने के साथ क्षेत्र की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

    चम्पावत के चारों विकासखंडों में बनेंगे खेल मैदान, करीब 30 स्थानों पर 1.71 करोड़ रुपये से अधिक के खेल अवस्थापना कार्य प्रस्तावित, ग्रामीण युवाओं को गांव के नजदीक मिलेंगी खेल सुविधाएं।

    चम्पावत में नशा मुक्ति अभियान का कैलेंडर तैयार, सितंबर से जनवरी तक स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं, पोस्टर-स्लोगन प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक होंगे

    रेड अलर्ट के बीच प्रशासन अलर्ट, एसडीएम लोहाघाट ने तहसील क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, लोगों से नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

    पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 12 अक्टूबर को मतदान, 14 अक्टूबर को होगी मतगणना; 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को दाखिल होंगे नामांकन

    पंचायत उपचुनाव के लिए RO और ARO तैनात, चम्पावत में 20, लोहाघाट में 17, पाटी में 34 और बाराकोट में 19 रिक्त पदों के लिए अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

    ई-ऑफिस से तेज और पारदर्शी होगी सरकारी कार्यप्रणाली चम्पावत में 180 अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया ई-ऑफिस का व्यावहारिक प्रशिक्षण, 87 सरकारी कार्यालय पोर्टल पर पंजीकृत


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in