• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> चम्पावत में SARRA और 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, डीएम ने विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, 15 जल स्रोतों की परियोजनाओं की हुई समीक्षा। , >>> आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 773 लोगों ने उठाया लाभ, क्षार सूत्र, पंचकर्म, अग्नि व मर्म चिकित्सा बनी आकर्षण का केंद्र; एक्सीलेंस सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों का रोस्टर तैयार करने की तैयारी , >>> बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जिलाधिकारी ने रद्द किए अधिकारियों के अवकाश, सड़कों से मलबा हटाने में जुटी टीमें। , >>> आपसी सहमति से लोहाघाट पीजी कॉलेज में धीमा पड़ा छात्रसंघ चुनाव का शोर। , >>> जल पुलिस जवान की गौसेवा को गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने सराहा, नित्य आश्रम गौशाला काला झाला का निरीक्षण कर रविंद्र कुमार को किया सम्मानित। ,

Sunday, 27-September-2026

होम उत्तराखंड पिथौरागढ़

आपदा और नशा के खिलाफ जागरुकता फैलाने की मुहिम सराहनीय : सीएमओ (Champawat News)

Posted by admin
2026-09-25 14:43:43
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

आपदा और नशा के खिलाफ जागरुकता फैलाने की मुहिम सराहनीय : सीएमओ


साइकिलिंग पर निकले पवन और शुभम्


पिथौरागढ, 25 सितंबर 2026
सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में साहसिक खेलों के क्षेत्र में अग्रणी संस्था इंट्रिसिक क्लाइंबर्स एण्ड एक्सप्लोरर्स 'आईस' और 'माउंटेन न्यूता' के दो युवा प्रशिक्षक दारमा वैली के सीपू गांव तक आज रवाना हो गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर जेएस चुफाल और मुख्य शिक्षा अधिकारी हिमांशु नौंगाई ने हरी झंडी दिखाकर इन युवाओं को रवाना किया।
डाक्टर चुफाल और श्री नौगाई ने जनपद में नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वृहद स्तर पर काम करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने आईस और माउंटेन न्यूता के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन के लिए स्थानीय लोगों को जागरूक करने और लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए विभागीय स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया।
आइस संस्था अध्यक्ष विश्वदेव पांडेय 'वासू' और माउंटेन न्यूता अध्यक्ष अनुपम बेरी ने बताया कि
प्रसिद्ध पर्वतारोही स्वर्गीय पुरमल सिंह धर्मशत्तू की स्मृति में दो प्रशिक्षक पवन और शुभम् दारमा घाटी क्षेत्र तक साइकिलिंग करेंगे। पिथौरागढ में 1625 मीटर की ऊंचाई से यह यात्रा सीपू गांव में 3500 मीटर ऊंचाई तक जाएगी। 364 किलोमीटर की यह यात्रा छह रात, सात दिन में पूरी होगी। यात्रा का उद्देश्य " नशे से रहें दूर, जीवन संवारें भरपूर' और ' आपदा से आगे, उम्मीद की सवारी ' रखा गया है।
इस अवसर पर प्रसिद्ध कवि, साहित्यकार महेश चंद्र पुनेठा, क्लीन एंड ग्रीन परिवार के आनरेरी लेफ्टिनेंट यशपाल चंद, बार एसोसिएशन प्रतिनिधि आलोक चौधरी, नव चेतना मंच के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश पुनेड़ा, जितेन्द्र धामी, शाहिद, हिमांशि, पल्लवी, प्रवीण राणा, खगेन्द्र बिष्ट आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व 11 वर्षीय एशिया बुक आफ रिकार्ड होल्डर ओजस पांडेय ने पवन और शुभम् का माल्यार्पण किया। समारोह के दौरान अतिथियों को स्मृतिचिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि अपनी सीमित संसाधनों से आईस संस्था जनपद में समय समय पर साहसिक खेल, पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का आयोजन करती रहती है। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष उच्च हिमालयी क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण के लिए विशेष अभियान संचालित करती रही है।
कार्यक्रम का संचालन मुस्कान सामाजिक उत्थान समिति के सचिव जगदीश कलौनी ने किया।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    चम्पावत में SARRA और 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, डीएम ने विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, 15 जल स्रोतों की परियोजनाओं की हुई समीक्षा।

    आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 773 लोगों ने उठाया लाभ, क्षार सूत्र, पंचकर्म, अग्नि व मर्म चिकित्सा बनी आकर्षण का केंद्र; एक्सीलेंस सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों का रोस्टर तैयार करने की तैयारी

    बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जिलाधिकारी ने रद्द किए अधिकारियों के अवकाश, सड़कों से मलबा हटाने में जुटी टीमें।

    आपसी सहमति से लोहाघाट पीजी कॉलेज में धीमा पड़ा छात्रसंघ चुनाव का शोर।

    जल पुलिस जवान की गौसेवा को गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने सराहा, नित्य आश्रम गौशाला काला झाला का निरीक्षण कर रविंद्र कुमार को किया सम्मानित।

    आदि कैलाश यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट, 19 से 26 अक्टूबर तक आम यात्रियों को नहीं मिलेगा इनर लाइन परमिट।

    आमहाट में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

    चम्पावत पुलिस का गौरव बढ़ाया, फायरमैन महेंद्र सिंह रावत ने जीता कांस्य पदक।

    चम्पावत में SARRA और 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर।

    चम्पावत में बारिश का दौर जारी, लोहाघाट-बारा​कोट-पाटी में मध्यम वर्षा।

    शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं और वीर माताओं को मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा

    गणाई गंगोली महाविद्यालय में छात्रसंघ निर्विरोध चुना गया, अध्यक्ष पद पर मनीषा जोशी, संयुक्त सचिव शिवानी, कोषाध्यक्ष सानिया आर्या और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आरती निर्विरोध निर्वाचित।

    कोतवाली पंचेश्वर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह कप्रवाण ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

    नायकखेड़ा में 83.58 करोड़ रुपये से बन रहा इकोलॉजिकल कॉरिडोर, करीब 50 प्रतिशत काम पूरा, आपदा जोखिम कम करने के साथ क्षेत्र की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

    चम्पावत के चारों विकासखंडों में बनेंगे खेल मैदान, करीब 30 स्थानों पर 1.71 करोड़ रुपये से अधिक के खेल अवस्थापना कार्य प्रस्तावित, ग्रामीण युवाओं को गांव के नजदीक मिलेंगी खेल सुविधाएं।

    चम्पावत में नशा मुक्ति अभियान का कैलेंडर तैयार, सितंबर से जनवरी तक स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं, पोस्टर-स्लोगन प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक होंगे

    रेड अलर्ट के बीच प्रशासन अलर्ट, एसडीएम लोहाघाट ने तहसील क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, लोगों से नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

    पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 12 अक्टूबर को मतदान, 14 अक्टूबर को होगी मतगणना; 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को दाखिल होंगे नामांकन

    पंचायत उपचुनाव के लिए RO और ARO तैनात, चम्पावत में 20, लोहाघाट में 17, पाटी में 34 और बाराकोट में 19 रिक्त पदों के लिए अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

    ई-ऑफिस से तेज और पारदर्शी होगी सरकारी कार्यप्रणाली चम्पावत में 180 अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया ई-ऑफिस का व्यावहारिक प्रशिक्षण, 87 सरकारी कार्यालय पोर्टल पर पंजीकृत


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in