🔊
सरस्वती शिशु मन्दिर मुनस्यारी में राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन
आज दिनांक 25/9/026 दिन गुरुवार को सरस्वती शिशु मन्दिर मुनस्यारी में राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन कार्यक्रम किया गया, इस अवसर पर केदार मर्तोलिया मुख्य अतिथि, हरीश नाथ प्रधानाचार्य जी आई. सी. मुनस्यारी कार्यक्रम अध्यक्ष, कार्यक्रम के साक्षी मनोहर सिंह दरियाल अधिवक्ता, विद्यालय के व्यवस्थापक गोकर्ण मर्तोलिया, गोकर्ण सुयाल मंचासीन अतिथि रहे।
आज मुख्य वक्ता केदार मर्तोलिया जी ने राष्ट्रगीत वन्देमातरम् के बारे में जानकारी दी, तथा कार्यक्रम अध्यक्ष हरीश नाथ जी ने अध्यक्षीय आशीर्वचन दिया तथा नमामि भारतम वंदे मातरम 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य ठीक 11:00 बजे राष्ट्रगीत वन्देमातरम् का 821 लोगों ने सामूहिक गायन किया गया जिसमें सभी ने दक्ष (सावधान) की स्थिति में राष्ट्रगीत गाया, कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य रणजीत बसेड़ा ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम का संचालन आचार्य मनोज राणा ने किया इस अवसर पर मातृभारती के पदाधिकारी, अभिभावक गण मातृ शक्ति, समाज के लोग तथा भैया/बहिनें उपस्थित रहे। तय