• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> चम्पावत में SARRA और 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, डीएम ने विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, 15 जल स्रोतों की परियोजनाओं की हुई समीक्षा। , >>> आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 773 लोगों ने उठाया लाभ, क्षार सूत्र, पंचकर्म, अग्नि व मर्म चिकित्सा बनी आकर्षण का केंद्र; एक्सीलेंस सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों का रोस्टर तैयार करने की तैयारी , >>> बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जिलाधिकारी ने रद्द किए अधिकारियों के अवकाश, सड़कों से मलबा हटाने में जुटी टीमें। , >>> आपसी सहमति से लोहाघाट पीजी कॉलेज में धीमा पड़ा छात्रसंघ चुनाव का शोर। , >>> जल पुलिस जवान की गौसेवा को गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने सराहा, नित्य आश्रम गौशाला काला झाला का निरीक्षण कर रविंद्र कुमार को किया सम्मानित। ,

Sunday, 27-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

चम्पावत में रेड अलर्ट के बीच प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश। (Champawat News)

Posted by admin
2026-09-25 18:37:26
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

चम्पावत में रेड अलर्ट के बीच प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश।


भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए 26 सितंबर को स्कूल-आंगनबाड़ी बंद, आपदा से निपटने के लिए विभागों को मुस्तैद रहने के आदेश

चम्पावत, 25 सितंबर। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने चम्पावत जिले में 25 से 26 सितंबर तक कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी और कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मनीष कुमार ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों और विभागीय नोडल अधिकारियों को अपने दायित्वों के प्रति पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी अधिकारी बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। अपरिहार्य स्थिति में मुख्यालय से बाहर जाने के लिए जिलाधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

सभी तहसीलदारों, राजस्व उपनिरीक्षकों, ग्राम विकास अधिकारियों और ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों समेत क्षेत्रीय कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहने और लगातार स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है।

जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण से जुड़ी एजेंसियों को निर्देश दिए कि बारिश के कारण यदि कोई मोटर मार्ग बाधित होता है तो सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उसे जल्द से जल्द यातायात के लिए बहाल किया जाए। पुलिस थानों और चौकियों को आपदा उपकरणों एवं वायरलेस व्यवस्था के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसी क्षेत्र में लोग फंसते हैं तो उनके लिए भोजन और आवश्यक चिकित्सा सुविधा तत्काल उपलब्ध कराने को कहा गया है।

26 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

अतिवृष्टि की आशंका और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए 26 सितंबर, शनिवार को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। अपर जिलाधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कृष्ण नाथ गोस्वामी ने बताया कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित न हों, इसके लिए पठन-पाठन का कार्य ऑनलाइन माध्यम से जारी रहेगा।

प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को मोबाइल फोन चालू रखने तथा आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने आमजन से भी अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों, गधेरों, जलभराव वाले क्षेत्रों, भूस्खलन संभावित स्थानों तथा संवेदनशील सड़क मार्गों से दूर रहने की अपील की है।

उन्होंने लोगों से मौसम विभाग एवं प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति की जानकारी तत्काल प्रशासन को देने की अपील की है।

आपदा या आपात स्थिति की सूचना चम्पावत जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 05965-230819, 05965-230703 (1077) तथा मोबाइल नंबर 7579060090 और 7895318895 पर दी जा सकती है।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    चम्पावत में SARRA और 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, डीएम ने विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, 15 जल स्रोतों की परियोजनाओं की हुई समीक्षा।

    आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 773 लोगों ने उठाया लाभ, क्षार सूत्र, पंचकर्म, अग्नि व मर्म चिकित्सा बनी आकर्षण का केंद्र; एक्सीलेंस सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों का रोस्टर तैयार करने की तैयारी

    बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जिलाधिकारी ने रद्द किए अधिकारियों के अवकाश, सड़कों से मलबा हटाने में जुटी टीमें।

    आपसी सहमति से लोहाघाट पीजी कॉलेज में धीमा पड़ा छात्रसंघ चुनाव का शोर।

    जल पुलिस जवान की गौसेवा को गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने सराहा, नित्य आश्रम गौशाला काला झाला का निरीक्षण कर रविंद्र कुमार को किया सम्मानित।

    आदि कैलाश यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट, 19 से 26 अक्टूबर तक आम यात्रियों को नहीं मिलेगा इनर लाइन परमिट।

    आमहाट में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

    चम्पावत पुलिस का गौरव बढ़ाया, फायरमैन महेंद्र सिंह रावत ने जीता कांस्य पदक।

    चम्पावत में SARRA और 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर।

    चम्पावत में बारिश का दौर जारी, लोहाघाट-बारा​कोट-पाटी में मध्यम वर्षा।

    शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं और वीर माताओं को मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा

    गणाई गंगोली महाविद्यालय में छात्रसंघ निर्विरोध चुना गया, अध्यक्ष पद पर मनीषा जोशी, संयुक्त सचिव शिवानी, कोषाध्यक्ष सानिया आर्या और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आरती निर्विरोध निर्वाचित।

    कोतवाली पंचेश्वर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह कप्रवाण ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

    नायकखेड़ा में 83.58 करोड़ रुपये से बन रहा इकोलॉजिकल कॉरिडोर, करीब 50 प्रतिशत काम पूरा, आपदा जोखिम कम करने के साथ क्षेत्र की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

    चम्पावत के चारों विकासखंडों में बनेंगे खेल मैदान, करीब 30 स्थानों पर 1.71 करोड़ रुपये से अधिक के खेल अवस्थापना कार्य प्रस्तावित, ग्रामीण युवाओं को गांव के नजदीक मिलेंगी खेल सुविधाएं।

    चम्पावत में नशा मुक्ति अभियान का कैलेंडर तैयार, सितंबर से जनवरी तक स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं, पोस्टर-स्लोगन प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक होंगे

    रेड अलर्ट के बीच प्रशासन अलर्ट, एसडीएम लोहाघाट ने तहसील क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, लोगों से नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

    पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 12 अक्टूबर को मतदान, 14 अक्टूबर को होगी मतगणना; 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को दाखिल होंगे नामांकन

    पंचायत उपचुनाव के लिए RO और ARO तैनात, चम्पावत में 20, लोहाघाट में 17, पाटी में 34 और बाराकोट में 19 रिक्त पदों के लिए अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

    ई-ऑफिस से तेज और पारदर्शी होगी सरकारी कार्यप्रणाली चम्पावत में 180 अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया ई-ऑफिस का व्यावहारिक प्रशिक्षण, 87 सरकारी कार्यालय पोर्टल पर पंजीकृत


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in