• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> चम्पावत में SARRA और 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, डीएम ने विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, 15 जल स्रोतों की परियोजनाओं की हुई समीक्षा। , >>> आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 773 लोगों ने उठाया लाभ, क्षार सूत्र, पंचकर्म, अग्नि व मर्म चिकित्सा बनी आकर्षण का केंद्र; एक्सीलेंस सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों का रोस्टर तैयार करने की तैयारी , >>> बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जिलाधिकारी ने रद्द किए अधिकारियों के अवकाश, सड़कों से मलबा हटाने में जुटी टीमें। , >>> आपसी सहमति से लोहाघाट पीजी कॉलेज में धीमा पड़ा छात्रसंघ चुनाव का शोर। , >>> जल पुलिस जवान की गौसेवा को गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने सराहा, नित्य आश्रम गौशाला काला झाला का निरीक्षण कर रविंद्र कुमार को किया सम्मानित। ,

Sunday, 27-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

चम्पावत में सीमा संबंधी मुद्दों की निगरानी के लिए BIAC का गठन, जिलाधिकारी होंगे अध्यक्ष, एसपी को मिली सह-अध्यक्ष की जिम्मेदारी; हर माह होगी समीक्षा बैठक। (Champawat News)

Posted by admin
2026-09-25 19:42:14
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

चम्पावत में सीमा संबंधी मुद्दों की निगरानी के लिए BIAC का गठन, जिलाधिकारी होंगे अध्यक्ष, एसपी को मिली सह-अध्यक्ष की जिम्मेदारी; हर माह होगी समीक्षा बैठक।


चम्पावत। सीमा संबंधी मुद्दों के बेहतर समन्वय और निगरानी के लिए जनपद चम्पावत में त्रि-स्तरीय निगरानी तंत्र के तहत ‘बॉर्डर इश्यूज एंड एक्शन कमेटी’ (BIAC) का गठन किया गया है। आयुक्त कुमाऊं मंडल, उत्तराखंड शासन और गृह सचिव भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के क्रम में स्टेज-I के तहत समिति का गठन किया गया है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार के मार्गदर्शन में गठित समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी चम्पावत होंगे, जबकि पुलिस अधीक्षक चम्पावत को सह-अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। समिति का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों से जुड़े सुरक्षा, प्रशासनिक समन्वय और अंतर-विभागीय विषयों की नियमित निगरानी एवं समीक्षा करना है।

समिति में मुख्य विकास अधिकारी, 5वीं वाहिनी एसएसबी चम्पावत और 57वीं वाहिनी एसएसबी सितारगंज के कमांडेंट, अधीक्षक आईबी चम्पावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, आयकर अधिकारी खटीमा, सहायक आयुक्त राज्य कर टनकपुर, अधीक्षक सीजीएसटी खटीमा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सदस्य नामित किया गया है।

इसके अलावा उप निबंधक चम्पावत, अग्रणी बैंक प्रबंधक, सहायक निबंधक सहकारी समितियां, कस्टम अधीक्षक बनबसा, नगर पालिका/नगर पंचायत टनकपुर-बनबसा के अधिशासी अधिकारी, उप महाप्रबंधक बीएसएनएल पिथौरागढ़ और औषधि निरीक्षक चम्पावत को भी समिति में शामिल किया गया है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि समिति जनपद स्तर पर सीमा से जुड़े संवेदनशील विषयों और विकास कार्यों की नियमित समीक्षा करेगी। इसके लिए प्रत्येक माह बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में निर्धारित प्रारूप के अनुसार संबंधित सूचनाओं और प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा कर उन्हें शासन एवं उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।

BIAC के गठन से सीमावर्ती क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को व्यवस्थित करने और सुरक्षा, प्रशासनिक व्यवस्था तथा विकास से संबंधित मामलों की नियमित निगरानी को मजबूत करने में मदद मिलेगी।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    चम्पावत में SARRA और 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, डीएम ने विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, 15 जल स्रोतों की परियोजनाओं की हुई समीक्षा।

    आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 773 लोगों ने उठाया लाभ, क्षार सूत्र, पंचकर्म, अग्नि व मर्म चिकित्सा बनी आकर्षण का केंद्र; एक्सीलेंस सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों का रोस्टर तैयार करने की तैयारी

    बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जिलाधिकारी ने रद्द किए अधिकारियों के अवकाश, सड़कों से मलबा हटाने में जुटी टीमें।

    आपसी सहमति से लोहाघाट पीजी कॉलेज में धीमा पड़ा छात्रसंघ चुनाव का शोर।

    जल पुलिस जवान की गौसेवा को गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने सराहा, नित्य आश्रम गौशाला काला झाला का निरीक्षण कर रविंद्र कुमार को किया सम्मानित।

    आदि कैलाश यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट, 19 से 26 अक्टूबर तक आम यात्रियों को नहीं मिलेगा इनर लाइन परमिट।

    आमहाट में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

    चम्पावत पुलिस का गौरव बढ़ाया, फायरमैन महेंद्र सिंह रावत ने जीता कांस्य पदक।

    चम्पावत में SARRA और 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर।

    चम्पावत में बारिश का दौर जारी, लोहाघाट-बारा​कोट-पाटी में मध्यम वर्षा।

    शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं और वीर माताओं को मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा

    गणाई गंगोली महाविद्यालय में छात्रसंघ निर्विरोध चुना गया, अध्यक्ष पद पर मनीषा जोशी, संयुक्त सचिव शिवानी, कोषाध्यक्ष सानिया आर्या और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आरती निर्विरोध निर्वाचित।

    कोतवाली पंचेश्वर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह कप्रवाण ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

    नायकखेड़ा में 83.58 करोड़ रुपये से बन रहा इकोलॉजिकल कॉरिडोर, करीब 50 प्रतिशत काम पूरा, आपदा जोखिम कम करने के साथ क्षेत्र की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

    चम्पावत के चारों विकासखंडों में बनेंगे खेल मैदान, करीब 30 स्थानों पर 1.71 करोड़ रुपये से अधिक के खेल अवस्थापना कार्य प्रस्तावित, ग्रामीण युवाओं को गांव के नजदीक मिलेंगी खेल सुविधाएं।

    चम्पावत में नशा मुक्ति अभियान का कैलेंडर तैयार, सितंबर से जनवरी तक स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं, पोस्टर-स्लोगन प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक होंगे

    रेड अलर्ट के बीच प्रशासन अलर्ट, एसडीएम लोहाघाट ने तहसील क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, लोगों से नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

    पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 12 अक्टूबर को मतदान, 14 अक्टूबर को होगी मतगणना; 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को दाखिल होंगे नामांकन

    पंचायत उपचुनाव के लिए RO और ARO तैनात, चम्पावत में 20, लोहाघाट में 17, पाटी में 34 और बाराकोट में 19 रिक्त पदों के लिए अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

    ई-ऑफिस से तेज और पारदर्शी होगी सरकारी कार्यप्रणाली चम्पावत में 180 अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया ई-ऑफिस का व्यावहारिक प्रशिक्षण, 87 सरकारी कार्यालय पोर्टल पर पंजीकृत


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in