🔊
गंगोलीहाट में जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में शामिल हुईं मीना गंगोला।
विकासखंड कार्यालय में आयोजित शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं पूर्व विधायक मीना गंगोला
गंगोलीहाट। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत विकासखंड गंगोलीहाट कार्यालय में शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गंगोलीहाट विधानसभा एवं भाजपा नेता मीना गंगोला ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।
मीना गंगोला ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सेवा, सुशासन और विकास को केंद्र में रखकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार उत्तराखंड को विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में प्रदेश में विकास, पारदर्शिता, सुशासन, रोजगार, आधारभूत संरचना, पर्यटन और जनकल्याण के क्षेत्र में विभिन्न कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विकसित उत्तराखंड के संकल्प को मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।
मीना गंगोला ने कहा कि सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश की प्रगति की यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक सहभागिता का आह्वान किया।
कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी भी दी गई।