🔊
बेरीनाग महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न, अध्यक्ष समेत आठ पदों पर एक-एक नामांकन, कल जांच के बाद जारी होगी वैध प्रत्याशियों की सूची।
बेरीनाग, 25 सितंबर 2026। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में छात्र संघ चुनाव 2026-27 की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय के दिशा-निर्देशन में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय ने बताया कि अध्यक्ष पद पर एक, उपाध्यक्ष छात्र पद पर एक, उपाध्यक्षा छात्रा पद पर एक, कोषाध्यक्ष पद पर एक, सचिव पद पर एक, संयुक्त सचिव पद पर एक, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर एक तथा सांस्कृतिक सचिव पद पर एक नामांकन प्राप्त हुआ है।
उन्होंने बताया कि छात्र संघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो चुकी है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद शनिवार को चुनाव के लिए वैध प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी।
इस दौरान छात्र संघ प्रभारी डॉ. जे.पी. त्यागी तथा छात्र संघ निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप दुर्गापाल ने नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।