• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> गंगोलीहाट महाविद्यालय में 21वें दिन भी धरना जारी, प्रशासन को आंदोलन तेज करने की चेतावनी , >>> हिंगला देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹48.41 लाख स्वीकृत, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा , >>> धौन क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचे जिलाधिकारी मनीष कुमार, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह , >>> UPSC के माध्यम से साइंटिफिक ऑफिसर बने चम्पावत के अनिल चंद्र कोठारी, डीएम ने मां के साथ किया सम्मानित , >>> क्विक एक्शन वाले डीएम मनीष कुमार ने बदली चंपावत की तस्वीर ,

Wednesday, 11-November-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

क्विक एक्शन वाले डीएम मनीष कुमार ने बदली चंपावत की तस्वीर (Champawat News)

Posted by admin
2026-11-11 06:17:25
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

क्विक एक्शन वाले डीएम मनीष कुमार ने बदली चंपावत की तस्वीर


क्विक एक्शन वाले डीएम मनीष कुमार ने बदली चंपावत की तस्वीर

चंपावत। कहते हैं कि कभी-कभी किसी व्यक्ति की असफलता के पीछे से ही उसकी बड़ी सफलता का रास्ता खुलता है। यही बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर भी लागू होती है। खटीमा के लोगों ने उन्हें चुनाव में हरा दिया था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। पड़ोसी चंपावत विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में जनता ने उन्हें इतना सम्मान दिया कि रिकॉर्ड मतों से जीतकर उन्होंने भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में सबसे अधिक मत प्रतिशत से जीतने वाले प्रत्याशियों की सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया।

मुख्यमंत्री के भाग्य का दरवाजा तब भी खुला, जब उन्हें जिलाधिकारी के रूप में मनीष कुमार जैसे अधिकारी मिले, जो रोज 15 से 16 घंटे काम कर लोगों को ऐसी राहत पहुंचा रहे हैं, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। जिलाधिकारी की "क्विक एक्शन" कार्यसंस्कृति की मिसाल तब देखने को मिली, जब दूरस्थ क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान जनता की कठिनाइयों को महसूस करते हुए उन्होंने लोगों से कहा कि वे चंपावत आने के बजाय अपनी समस्या उनके व्हाट्सएप नंबर पर भेज दें, उसके बाद वह समस्या जिला प्रशासन की हो जाएगी। इससे लोगों का धन और समय बचेगा तथा परेशानी भी नहीं होगी। लोगों ने पहले ऐसी प्रशासनिक सोच नहीं देखी थी।

सौ वर्ष की आयु पूरी कर चुके शिक्षक मोती सिंह मेहता कहते हैं कि वर्ष 1985 में पिथौरागढ़ जिले में विजेंद्र पाल जैसे जनता के जिलाधिकारी मिले थे। ठीक 40 वर्ष बाद अब मनीष कुमार जैसे जिलाधिकारी आए हैं, जिनकी कार्यक्षमता का कोई ठिकाना नहीं है। चैन से बैठना उनके स्वभाव में ही नहीं है। वे अपने निजी समय में कटौती कर रात एक बजे तक लोगों के भेजे व्हाट्सएप संदेश देखते हैं और उसी समय अधिकारियों को निर्देश भी देते हैं। भले ही वे अपने लिए समय नहीं निकाल पाते, लेकिन दूसरों के लिए समय देने से उन्हें और ऊर्जा मिलती है।

जिलाधिकारी की कार्यसंस्कृति का असर किसी दुर्घटना या आपदा के समय साफ दिखता है, जब पूरा प्रशासनिक तंत्र मौके पर राहत व बचाव कार्य में जुट जाता है। राहत व मुआवजे की राशि दूसरे ही दिन पीड़ित परिवार के घर पहुंच जाती है। गंभीर रूप से घायलों के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था कर कई लोगों की जान बचाई गई है। पहले ऐसे प्रयास सुनने को भी नहीं मिलते थे। अवकाश के दिन भी चैन से न बैठने वाले जिलाधिकारी के लिए 24 घंटे का समय भी कम पड़ रहा है। जनता की उनसे अपेक्षाएं इतनी बढ़ गई हैं कि अब लोग किसी नेता के पास जाने के बजाय सीधे जिलाधिकारी से संपर्क कर रहे हैं। राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में राज्य आंदोलनकारियों ने स्वयं इन तथ्यों को उजागर किया।

पलायन रोकने के लिए जिलाधिकारी ने लक्ष्य तय किया है कि वे हर सप्ताह रिवर्स पलायन कर चुके चार लोगों को अपनी माटी से जोड़ेंगे। साथ ही पलायन का मन बना चुके लोगों के लिए गांव में ही आजीविका के साधन जुटाने पर काम कर रहे हैं। जिलाधिकारी का कहना है कि इतनी सुंदर आबोहवा छोड़कर लोग मैदानी क्षेत्रों की भीड़ का हिस्सा क्यों बनें। इसके लिए वे प्रवासियों से भी लगातार संपर्क में रहते हैं।

जिलाधिकारी पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही जिले में उत्पादित लाल चावल, मडुवे का प्राकृतिक आटा, गहत व अन्य उत्पादों और लोहे की कढ़ाई के भी ब्रांड एंबेसडर बने हुए हैं। महिलाओं द्वारा ऐपण से बनी उपहार सामग्री को उन्होंने सात समंदर पार तक पहुंचा दिया है, जिससे महिलाओं का उत्साह बढ़ा है।

जिलाधिकारी सप्तकोसी परिक्रमा शुरू करवाकर चंपावत को ऐसा शिवधाम बनाना चाहते हैं, जहां कैलाश मानसरोवर या आदि कैलाश न जा पाने वाले शिवभक्त भगवान शिव के सात प्राचीन धामों की परिक्रमा कर आशीर्वाद प्राप्त कर सकें। मुख्यमंत्री इसकी बाकायदा घोषणा भी कर चुके हैं। यदि यह सोच साकार हुई तो कैलाश मानसरोवर यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री देश के कोने-कोने से शिवभक्तों को यहां आने के लिए प्रेरित करेंगे।

सही मायनों में आज चंपावत जिला हर क्षेत्र में हिमाचल की तर्ज पर आगे बढ़ रहा है। यहां बन रहा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज उत्तराखंड का पहला ऐसा कॉलेज होगा, जो महिला खिलाड़ियों को नई उड़ान देगा। इसी प्रकार विज्ञान भवन देश के विभिन्न स्थानों से बाल वैज्ञानिकों को यहां आकर्षित करेगा। जिले में आज चिकित्सा के ऐसे साधन उपलब्ध हो गए हैं, जिनके लिए पहले मरीजों को सीधे एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया जाता था।

जिलाधिकारी की पहल से जिले में उत्पादित हर वस्तु को अच्छा बाजार मिलने से उत्पादक उत्साहित हैं। लाल चावल का क्षेत्रफल बढ़ रहा है और मडुवे की खेती किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। मां पूर्णागिरि धाम में वर्ष भर मेला आयोजित करने की मुख्यमंत्री की परिकल्पना को जमीन पर उतारने के लिए जिला प्रशासन तेजी से काम कर रहा है। जिस दिन यहां वर्ष भर तीर्थयात्री आने लगेंगे, उसी दिन जिले के शेष भागों के भी दिन फिरने लगेंगे।

किसानों की खेती बचाने के लिए तारबाड़ की व्यवस्था से खेती के प्रति उनका रुझान बढ़ा है। अब जिले में ही अदरक, हल्दी और आलू का बीज तैयार करने की योजना बन रही है। जो फल प्रजातियों के पौधे अब तक बाहरी जिलों से मंगाए जाते थे, उन्हें भी जिले में ही तैयार करने की कोशिश की जा रही है। मौन पालन को कुटीर उद्योग के रूप में स्थापित करने की पहल भी की जा रही है। सीमा पर तैनात एसएसबी की भागीदारी से वाइब्रेंट विलेज में शहद उत्पादन तथा संगठन की जरूरतों को देखते हुए अन्य उत्पादन सीमावर्ती क्षेत्र में ही करने की योजना बन रही है। सब कुछ ठीक रहा तो चंपावत केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि अन्य हिमालयी राज्यों के लिए भी मॉडल जिला बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

फोटो — जिलाधिकारी मनीष कुमार


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    गंगोलीहाट महाविद्यालय में 21वें दिन भी धरना जारी, प्रशासन को आंदोलन तेज करने की चेतावनी

    हिंगला देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹48.41 लाख स्वीकृत, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

    धौन क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचे जिलाधिकारी मनीष कुमार, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    UPSC के माध्यम से साइंटिफिक ऑफिसर बने चम्पावत के अनिल चंद्र कोठारी, डीएम ने मां के साथ किया सम्मानित

    चम्पावत: महालक्ष्मी पूजा के अवसर पर गोरल मैदान स्थित दुकान नंबर 25 पर पटाखों और आतिशबाजी पर भारी छूट।

    माननीय मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के क्रम में बन रहे अत्याधुनिक साइंस सेंटर का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, शीघ्र कार्य पूर्ण कर क्रियाशील करने के दिए निर्देश

    छमनिया में 256.96 करोड़ से बन रहे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का डीएम ने किया निरीक्षण, तीन शिफ्टों में काम करने के निर्देश

    एक दीया शहीदों के नाम, एक वीर सैनिकों के नाम, दीपावली पर जिलाधिकारी की अपील

    सावधान! आपकी थोड़ी सी लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी: डॉ. राठी

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को खेल सामग्री, मंदिरों व समूहों को जरूरी सामग्री वितरित

    धनतेरस पर चम्पावत के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, ज्वेलरी-बर्तन और पूजा सामग्री की खूब हुई बिक्री, पटाखा बाजार रहा सूना

    चम्पावत पुलिस की साप्ताहिक परेड, SP रेखा यादव ने परखी पुलिसकर्मियों की फिटनेस और वाहनों की व्यवस्था

    चम्पावत के 4 सरकारी विद्यालयों में बनेंगे नए कक्षा-कक्ष, ग्रामीण बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षण सुविधा

    उत्तराखंड राज्योत्सव के उपलक्ष्य में राज्य स्थापना दिवस पर वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा विचार गोष्ठी का सफल आयोजन

    जिलाधिकारी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का मासिक बाहरी निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का लिया जायजा।

    त्योहारों को लेकर चम्पावत पुलिस अलर्ट, जनपदभर में सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान शुरू।

    टनकपुर उप जिला अस्पताल की नई CMS बनीं वरिष्ठ सर्जन डॉ. प्रभा जोशी

    चम्पावत में महिलाओं की फूड वैन का शुभारम्भ, 10 लाख रुपये से स्थापित हुआ स्वरोजगार उद्यम

    चम्पावत के नए सीएमओ बने डॉ. घनश्याम तिवारी, संभाला कार्यभार

    12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी समझौते से निपटेंगे लंबित मुकदमे।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in