🔊
धौन क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचे जिलाधिकारी मनीष कुमार, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
धौन क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचे जिलाधिकारी मनीष कुमार, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
सीमांत क्षेत्र के युवाओं का खेलों से जुड़ना सराहनीय, डीएम ने नशे से दूर रहकर खेलों में आगे बढ़ने की अपील की
चम्पावत। धौन क्रिकेट मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मैदान में पहुंचने पर नौनचूला क्रिकेट कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
4 से 13 नवंबर तक आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट के आयोजन की जिलाधिकारी ने सराहना करते हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
जिलाधिकारी ने कहा कि सीमांत क्षेत्र के युवाओं का खेलों से जुड़ना बेहद सराहनीय है। स्थानीय स्तर पर इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से खेलों में भाग लेने, खेल भावना के साथ खेलने और नशे से दूर रहने की अपील की।
इस अवसर पर नौनचूला क्रिकेट कमेटी ने खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट किट उपलब्ध कराने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।
कार्यक्रम में आयोजन समिति के नवीन रावत, शंकर भट्ट, चन्द्र प्रकाश भट्ट, बंशीधर भट्ट, अमित सिंह और रविन्द्र भट्ट सहित खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।