🔊
भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की हो रही सघन चेकिंग
एसपी रेखा यादव के निर्देशन में बनबसा बैराज चौकी पुलिस चला रही अभियान, सीमा क्षेत्र में अवांछित गतिविधियों पर नजर
चम्पावत। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चम्पावत पुलिस ने निगरानी और चेकिंग अभियान तेज कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में 12 नवंबर को थाना बनबसा की बैराज चौकी पुलिस ने सीमा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान भारत-नेपाल सीमा से आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच एवं सत्यापन किया गया।
पुलिस टीम सीमा क्षेत्र में लगातार निगरानी रख रही है। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए किसी भी अवांछित गतिविधि को समय रहते रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।
चम्पावत पुलिस के अनुसार, सीमा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: